ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU में विलय से पहले कुशवाहा के कुनबे में बड़ी टूट, प्रभारी अध्यक्ष समेत कई नेता आज RJD में होंगे शामिल

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय के पहले ही उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे में बड़ी टूट देखने को मिल रही है. इस वक्त की बड़ी सियासी खबर रालोसपा के अंदर खाने

JDU में विलय से पहले कुशवाहा के कुनबे में बड़ी टूट, प्रभारी अध्यक्ष समेत कई नेता आज RJD में होंगे शामिल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय के पहले ही उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे में बड़ी टूट देखने को मिल रही है. इस वक्त की बड़ी सियासी खबर रालोसपा के अंदर खाने से आ रही है जहां पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा समेत अन्य प्रमुख नेता आज RJD में शामिल होने जा रहे हैं. दोपहर 2:00 बजे आरजेडी कार्यालय में मिलन समारोह रखा गया है. आरजेडी सूत्रों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सामने रालोसपा के दर्जनभर बड़े नेता आज पार्टी की सदस्यता लेंगे.


फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी जब आरजेडी में शामिल हो गए थे तब वीरेंद्र कुशवाहा को प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया था. अब वीरेंद्र कुशवाहा भी आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं. उनके अलावा पार्टी के प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मधु मंजरी भी आरजेडी में शामिल हो रही हैं. पार्टी के कई प्रकोष्ठों के प्रमुख नेता भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार करने जा रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कुशवाहा जेडीयू में अपनी पार्टी का विलय करेंगे या फिर अकेले. पार्टी का साथ पहले ही छोड़ चुके विनय कुशवाहा ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अपने स्वार्थ के कारण केवल अकेले बच जाएंगे और उसके बाद अकेले वह नीतीश कुमार के साथ जाएं या कहीं और कोई फर्क नहीं पड़ता. 


आपको बता दें कि जेडीयू में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय लगभग तय माना जा रहा है. उपेंद्र कुशवाहा खुद कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के साथ वह हमेशा रहे हैं. कुशवाहा ने अपनी पार्टी की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 13 और 14 मार्च को पटना में बुलाई है. इस बैठक में विलय के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी और उसके बाद किसी भी वक्त जेडीयू में रालोसपा का विलय हो जाएगा.

टैग्स