ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘JDU में कुछ भी ठीक नहीं…, सुशील मोदी बोले- पार्टी बचाने के लिए पूर्व MP-MLA से मिल रहे नीतीश

PATNA: पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई मुलाकात को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने

‘JDU में कुछ भी ठीक नहीं…, सुशील मोदी बोले- पार्टी बचाने के लिए पूर्व MP-MLA से मिल रहे नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई मुलाकात को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीखा तंज किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि जेडीयू में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और वहां जल्द ही भगड़ मचने वाली है, जिसे रोकने के लिए पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में भगदड़ टालने के लिए पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों से मिल रहे हैं और मंत्रियों के घर भी जा रहे हैं। जिस नीतीश कुमार ने सत्ता के 17 साल में कभी अपनी पार्टी के वर्तमान सांसदों-विधायकों को भी मिलने का समय नहीं दिया, आज वही पूर्व सांसदों-विधायकों से वन-ट-वन में मिल रहे हैं। जाहिर है कि दल में सब-कुछ ठीक नहीं।


वहीं विपक्षी दलों के मणिपुर दौरा पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मणिपुर के राजनीतिक पर्यटन से लौटने पर विपक्षी गठबंधन के सांसदों को पश्चिम बंगाल भी जाना चाहिए, जहां पंचायत चुनाव के दौरान हुई व्यापक हिंसा में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए और महिलाओं के साथ बर्बरता हुई। वहां भाजपा के ही नहीं, कांग्रेस, माकपा के भी लोग हिंसा का शिकार हुए और लोकतंत्र का चीरहरण हुआ। बंगाल की चुनावी हिंसा रोकने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा और केंद्र सरकार को वहां केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भेजनी पड़ीं। इसके बावजूद विपक्षी सांसदों ने केवल मणिपुर को टार्गेट किया। 


सुशील मोदी ने कहा कि हत्या, बलात्कार और बर्बरता की घटनाएं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हुईं, लेकिन विपक्षी गठबंधन ने इन राज्यों के पीड़ितों से जाकर मिलना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर एक सप्ताह से बाधित संसद को अब विपक्षी गठबंध्न के लोग चलने दें, ताकि जनहित के विधायी कार्य पूरे हो सकें। जब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति मिल गई है, तब सदन को ठीक से चलने देना चाहिए।