ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, सुहेली मेहता ने छोड़ा जेडीयू का साथ

PATNA: जेडीयू की पूर्व प्रवक्ता सुहेली मेहता ने बड़ा फैसला लिया है। सुहेली मेहता ने जेडीयू का साथ छोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यून

नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, सुहेली मेहता ने छोड़ा जेडीयू का साथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जेडीयू की पूर्व प्रवक्ता सुहेली मेहता ने बड़ा फैसला लिया है। सुहेली मेहता ने जेडीयू का साथ छोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को बड़ा झटका है। सुहेली मेहता ने जेडीयू में महिलाओं को इज्जत नहीं मिलने का आरोप लगाया। कहा कि वो अपने आत्म सम्मान से समझौता कभी नहीं कर सकती। पार्टी की नीतियों से परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया है। बहुत सोच विचारकर जेडीयू को छोड़ने का उन्होंने फैसला लिया है। 


नीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली पर हमला बोलते हुए सुहेली मेहता ने कहा कि बिहार के शिक्षकों के साथ धोखा हो रहा है। वही नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून पर भी वो लगातार सवाल उठा रही थी। जेडीयू के बाद अब वह किस पार्टी का दामन थामेंगी हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए पता चल जाएगा। 


बता दें कि पिछले दिनों जेडीयू ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था जिसके बाद से सुहेली मेहता नाराज चल रही थी। और आज सुहेली मेहता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुहेली मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी में शर्तों के साथ काम करने को बोला जा रहा था। मैं शर्तों के साथ काम करने वाली महिला नहीं हूं। 


सुहेली मेहता ने कहा कि जेडीयू में महिलाओं की अब कोई इज्जत नहीं है। महिला सशक्तिकरण महज दिखावा साबित हो रहा है। वही बिहार में शराबबंदी कानून भी फेल है। शिक्षक नियुक्ति के नाम पर बिहार के शिक्षकों के साथ धोका हो रहा है। आने वाले समय में जेडीयू का दामन और भी कई लोग छोड़ेंगे बस देखते जाइए। सुहेली मेहता ने कहा कि वो आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकती है। जेडीयू एक गैंग की पार्टी बनकर रह गयी है। 



टैग्स