ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

JDU की नई प्रदेश कमेटी का हुआ गठन: पार्टी के 115 नेताओं को मिली अहम जिम्मेवारी, घंटे भर पहले ही किया गया था भंग

PATNA: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को अचानक से एक पत्र जारी कर यह एलान किया कि पार्टी की बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता ह

JDU की नई प्रदेश कमेटी का हुआ गठन: पार्टी के 115 नेताओं को मिली अहम जिम्मेवारी, घंटे भर पहले ही किया गया था भंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को अचानक से एक पत्र जारी कर यह एलान किया कि पार्टी की बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया है। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है।

जेडीयू की पुरानी कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज ही भंग किया था। अब 115 सदस्यों वाली नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। पिछली कमेटी में 550 सदस्य शामिल थे लेकिन नई कमेटी में संख्या को घटाकर 115 कर दिया गया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।

बता दें कि 2023 के मार्च में जेडीयू की जंबोजेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया था। 21 मार्च 2023 को जारी जेडीयू की प्रदेश कमेटी में 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114  प्रदेश सचिव और 11 नेताओं को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी बनाये गये थे। सबसे पहले 251 नेताओं को प्रदेश का पदाधिकारी बनाया गया था। बाद में कुछ औऱ लोग जोड़े गये थे। जेडीयू की प्रदेश कमेटी लगभग 260 लोगों की थी।

करीब 260 लोगों की प्रदेश कमेटी बनाने के बाद भी जेडीयू को लगा था कि वह अपने सभी लोगों को पद का झुनझुना नहीं थमा पायी है, लिहाजा जुलाई 2023 में राजनीतिक सलाहकार समिति का गठन किया गया। पार्टी के 273 नेताओं को राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया था। 24 अगस्त को समिति को अचानक भंग कर दिया गया और एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया गया है।