ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

JDU की चाह लालू - तेजस्वी जाएं जेल ! बोले सुशील मोदी ... CM नीतीश जानबूझकर साध रहे चुप्पी, बिना कोई समझौता 2025 में करना चाहते हैं वापसी

PATNA : भाजपा के राज्यसभा सांसद और राज्य सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि- लालू प्

JDU की चाह लालू - तेजस्वी जाएं जेल ! बोले सुशील मोदी ... CM नीतीश जानबूझकर साध रहे चुप्पी, बिना कोई समझौता 2025 में करना चाहते हैं वापसी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भाजपा के राज्यसभा सांसद और राज्य सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि- लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि आखिर वे लगभग 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक कैसे बने? अब तो इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद उनकी  सम्पत्ति  भीजब्त कर ली गई है। 


सुशील मोदी ने कहा कि- बिहार के सीएम हमेशा से यह कहते रहे हैं कि वो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से समझौता नहीं करेंगे तो फिर आज तेजस्वी यादव पर इतना बड़ा एक्शन होने के बाद वह चुप क्यों हैं उनको तेजस्वी यादव से इस मामले में बिंदुवार जवाब मांगना चाहिए। दिल्ली की न्यू फ्रेंड कॉलोनी वाला करोड़ों का बंगला ( डी-1088) एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का रजिस्टर्ड आफिस था। तेजस्वी यादव मात्र 4 लाख रुपये में इस कंपनी और उसके कार्यालय भवन के मालिक बन गए। 


इसके आगे सुशील मोदी ने कहा कि इसी कंपनी (एबी एक्सपोर्ट) के माध्यम से  रेलवे में नौकरी पाने के लिए लिखवायी गई जमीन का मालिकाना हक लालू परिवार के सदस्यों को मिला। जदयू लालू परिवार पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का विरोध केवल दिखावे के लिए कर रहा है।  यदि इन मामलों में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जेल जाना पड़ा, तो जदयू के लिए राजद पर कब्जा करना आसान हो जाएगा। 


इधर सुशील मोदी ने कहा कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी पाने केे बदले हृदयानंद  चौधरी ने पटना की अपनी  70 लाख की सम्पत्ति राबड़ी देवी और  हेमा यादव को गिफ्ट कर दी। क्या यह सही नहीं है? उन्होंने कहा कि जदयू चाहता है कि राजद के प्रथम राजनीतिक परिवार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हो, ताकि नीतीश कुमार 2025 तक निष्कंटक राज करें।