ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

JDU के सांगठनिक चुनाव का एलान, इस महीने होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

PATNA: बिहार की सियासत से निकलकर ताजा खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने सांगठनिक चुनाव की घोषणा कर दी है। आने वाले 13 नवंबर से जेडीयू के सा

JDU के सांगठनिक चुनाव का एलान, इस महीने होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत से निकलकर ताजा खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने  सांगठनिक चुनाव की घोषणा कर दी है। आने वाले 13 नवंबर से जेडीयू के सांगठनिक चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। नवंबर के महीने में ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर के महीने में करा लिया जाएगा। 10 और 11 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।


जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। जनार्दन सिंह ने बताया कि 13 नवंबर से पंचायत स्तर का चुनाव प्रारंभ हो जाएगा। इसके ठीक तीन दिन बाद 16 नवंबर से प्रखंड स्तर का चुनाव कराया जाएगा। जबकि 20 नवंबर से राज्य स्तरीय चुनाव की शुरूआत होगी। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। जल्द ही इसकी तिथि तय कर ली जाएगी।


उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में चुनाव होगा। 26 नबंर को अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि 9 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी जबकि 11 दिसंबर को पार्टी का खुला अधिवेशन होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का विधिवत एलान किया जाएगा।