ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी

PATNA: बिहार में कोरोना अपना पांव तेजी से पसार रहा है। इसकी चपेट में कई डॉक्टर पहले ही आ चुके हैं अब नेता भी आ रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना अपना पांव तेजी से पसार रहा है। इसकी चपेट में कई डॉक्टर पहले ही आ चुके हैं अब नेता भी आ रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गये है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। 

बता दें कि आज पटना के बाढ़ में नगर पालिका के ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण 151वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में ललन सिंह शामिल हुए थे। 

इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार समेत जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल हुए थे। बाढ़ के इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। जिसमें लापरवाही भी देखने को मिली। कई लोग तो मास्क तक नहीं लगाए थे और जिन्होंने मास्क लगाये थे वे फोटो खिंचवाने के चक्कर में मास्क चेहरे से उतार रखे थे।    

इस दौरान उन्होंने जनसमूह को भी संबोधित किया था। ललन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित हो गये है। फिलहाल होम आइसोलेट हो गये है। उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं उन्हें भी कोरोना की जांच कराने की बात उन्होंने कही है। 

गौरतलब है कि सोमवार को जनता दरबार में 15 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आज यानि मंगलवार को फिर जेडीयू कार्यालय में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। बताया जा रहा है इसमें कार्यालय का गार्ड भी शामिल है। JDU ऑफिस में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जनता दरबार सहित अन्य कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। वही जेडीयू कार्यालय को सील कर दिया गया है।

टैग्स