ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज, राष्ट्रीय परिषद के एजेंडों पर होगी चर्चा

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आज पटना में अहम बैठक होगी। कल होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक के एजेंडा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएग

JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज, राष्ट्रीय परिषद के एजेंडों पर होगी चर्चा
Editor
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आज पटना में अहम बैठक होगी। कल होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक के एजेंडा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज होने जा रही है। राष्ट्रीय परिषद में ललन सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के फैसले पर मुहर लगेगी हालांकि इसके अलावे अन्य की राष्ट्रीय परिषद में चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय टीम से लेकर बिहार तक में सांगठनिक बदलाव किए जा सकते हैं हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर नेताओं ने इस बाबत कुछ भी नहीं कहा है। 


 जेडीयू कार्यालय में आज यानी शनिवार से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन की बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में शाम 4 बजे से शुरू होने वाली बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, आफाक अहमद, रामसेवक सिंह, रामनाथ ठाकुर, गुलाम रसूल बलियावी, कमर आलम, राष्ट्रीय सचिव आरपी मंडल, विद्यासागर निषाद, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, संजय वर्मा, राजसिंह मान, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक सुमन समेत कुल 18 नेता शामिल होंगे। 



बैठक को लेकर आफाक अहमद खान ने बताया कि 29 की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह, बशिष्ठ सिंह, 23 राज्यों के अध्यक्ष, सभी सांसद, राज्य सरकार के मंत्री समेत करीब 250 नेता शामिल होंगे। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से होगी । ललन सिंह ने शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा प्रदेश कार्यालय आकर लिया था। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, आफाक अहमद खान आदि नेताओं के साथ करीब डेढ़ घंटे वे पार्टी दफ्तर में रहे।

टैग्स