ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

JDU के पूर्व MLA ललन पासवान BJP में शामिल, सम्राट बोले- भाजपा ने नीतीश को CM बनाया लेकिन उन्हें पीएम बनने के कीड़े ने काटा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले दिनों जेडीयू से अलग होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर

JDU के पूर्व MLA ललन पासवान BJP में शामिल, सम्राट बोले- भाजपा ने नीतीश को CM बनाया लेकिन उन्हें पीएम बनने के कीड़े ने काटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले दिनों जेडीयू से अलग होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व विधायक ललन पासवान शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ललन पासवान को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी समेत बिहार बीजेपी के अन्य नेता मौजूद रहे।


बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला। सम्राट ने कहा है कि बीजेपी ने कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद के साथ-साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। लालू राज के खिलाफ सुशील मोदी ने आंदोलन किया और फायदा नीतीश कुमार को मिला। एक भी फ़ोटो उनके आंदोलन का नहीं है। नीतीश कुमार को हेलीकाप्टर से दिल्ली से भेजा गया और वे बिहार के सीएम बन गए।


सम्राट ने कहा कि 1995 में भी समता पार्टी ने सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल की थी और बीजेपी उनसे तीन गुना सीट जीत हासिल की थी। अब नीतीश कुमार की क्या हालत है सभी जानते हैं। 2020 में कम सीट आने के बाद भी नरेंद्र मोदी की कमींटमेंट के अनुसार नीतीश कुमार को सीएम बनाया था। लेकिन उनको समय समय पर पीएम बनने का कीड़ा काटता रहता है।


उन्होंने कहा कि राजद वाले आरक्षण को ख़त्म करने का माहौल बनाते हैं। राजद ने किसको आरक्षण दिया है सभी जानते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति करने में लालू परिवार लगा रहता है। लालू ने आरक्षण का लाभ सिर्फ अपने परिवार बेटे,पत्नी और बेटी को दिया है। महिला आरक्षण बिल काफ़ी दिनों से अटका रहा लेकिन राजीव गांधी के सपने को नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में सरकार बननी तय है और 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनकर रहेगी।