ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU के प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी की ही खबर नहीं: 29 अगस्त को राष्ट्रीय परिषद की बैठक का ऐलान किया? तुरंत आ गया खंडन

PATNA: क्या जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पार्टी के कार्यक्रमों की ही सही खबर नहीं है? जेडीयू को आज अपने प्रदेश अध्यक्ष के बयान का ही खंडन करना पड़ा. जेडीयू के राष्ट्रीय

JDU के प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी की ही खबर नहीं: 29 अगस्त को राष्ट्रीय परिषद की बैठक का ऐलान किया? तुरंत आ गया खंडन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: क्या जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पार्टी के कार्यक्रमों की ही सही खबर नहीं है? जेडीयू को आज अपने प्रदेश अध्यक्ष के बयान का ही खंडन करना पड़ा. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक आलम ने बकायदा बयान जारी कर अपने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के एलान को गलत बताया।


क्या है मामला

दरअसल जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज मीडिया से बात करते हुए ये एलान कर दिया कि उनकी पार्टी ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी है. उमेश कुशवाहा ने कहा-बिहार में बदले हुए राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए ये बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में बिहार के साथ साथ देश की मौजूदा सियासी हालात पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।


थोड़ी देर बाद खंडन

उमेश कुशवाहा के इस एलान के बाद ये खबर चली कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और कार्यसमिति की बैठक बुलायी है. लेकिन कुछ देर बाद ही जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक आलम ने बयान जारी किया-जेडीयू की कोई बैठक 29 अगस्त को नहीं होने जा रही है. ना राष्ट्रीय परिषद की बैठक है और ना ही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक. प्रदेश अध्यक्ष शायद गलतफहमी में ऐसी जानकारी दे बैठे हैं।


आखिर माजरा क्या है

सवाल ये उठ रहा है कि जेडीयू को अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के एलान को गलत क्यों बताना पड़ गया. जेडीयू के एक वरीय नेता से फर्स्ट बिहार ने बात की तो उन्होंने स्वीकारा कि 29 अगस्त को बैठक करने का फैसला हुआ था. लेकिन वह कब औऱ कैसे रद्द हो गया इसकी जानकारी नहीं दी गयी. दरअसल नीतीश कुमार औऱ ललन सिंह ने आपस में ही ये तय कर लिया था कि फिलहाल बैठक नहीं करनी है. लेकिन ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को नहीं दी गयी थी. लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष ने 29 अगस्त को बैठक का एलान कर दिया।


JDU के प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी की ही खबर नहीं: 29 अगस्त को राष्ट्रीय परिषद की बैठक का ऐलान किया? तुरंत आ गया खंडन