ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

JDU के हवन पर BJP ने डाला पानी, बोले नीरज कुमार..फट रहा जेडीयू का कलेजा..राजपूत विरोधी हैं नीतीश कुमार..लालू के नक्शेकदम पर चल रहे हैं

PATNA: बीजेपी नेताओं की आत्मा की शुद्धिकरण को लेकर जेडीयू आज हवन पूजा कर रही है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार अपने आवास पर हवन पूजा कर रहे हैं। इनका कहना है कि बीजेपी के लोग खुद को सनातन

JDU के हवन पर BJP ने डाला पानी, बोले नीरज कुमार..फट रहा जेडीयू का कलेजा..राजपूत विरोधी हैं नीतीश कुमार..लालू के नक्शेकदम पर चल रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बीजेपी नेताओं की आत्मा की शुद्धिकरण को लेकर जेडीयू आज हवन पूजा कर रही है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार अपने आवास पर हवन पूजा कर रहे हैं। इनका कहना है कि बीजेपी के लोग खुद को सनातनी मानते हैं और धर्म का खुल्लेआम अनादर करते हैं। बीजेपी शासित राज्यों में सैकड़ों मंदिर तोड़े गये हैं। वाराणसी के एक थाने में भगवान की मूर्ति कैद है। महाकाल के मंदिर में मूर्ति टूटा हुआ है। भगवान ऐसे लोगों को सद्भबुद्धि दें इसलिए जेडीयू आज हवन कर रही है। जेडीयू नेताओं के हवन पूजा को लेकर बीजेपी ने कहा है कि जेडीयू को पूजा पाठ से कोई मतलब नहीं है। इन्हें बीजेपी के नेताओं से पूजा पाठ सिखना चाहिए। 


नीरज बबलू ने कहा कि जब पूजा की समाप्ति होती है तभी हवन होता है। लेकिन पूजा से पहले ही जेडीयू हवन कर रही है। बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने जेडीयू को घेरते हुए कहा कि जेडीयू के कामकाज का समापन हो रहा है इसलिए जेडीयू के लोग हवन कर रहे हैं। बीजेपी ऐसा कभी नहीं करती। पहले पूजा करती है तब हवन होता है। जेडीयू के लोगों को बीजेपी से पूजा पाठ सिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेडीयू पूरी तरह समाप्ति के कगार पर हैं। इसीलिए जेडीयू के नेता हवन कर रहे हैं। जेडीयू के लोग पूरे राज्य को कलंकित करने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में जेडीयू का सारा मंत्र जनता समाप्त कर देगी। 


वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के शामिल होने पर उन्हीं की पार्टी जदयू ने नाराजगी जताई है। इस सवाल पर बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने कहा कि हरिवंश बाबू किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वे देश के जाने माने राज्यसभा के उपसभापति ही सिर्फ नहीं हैं बल्कि एक वरिष्ठ पत्रकार भी है। नीतीश कुमार उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ये पढ़े लिखे लोगों के विरोधी हैं। इनको पढ़ा लिखा व्यक्ति नहीं अंगूठा छाप व्यक्ति चाहिए। 


नीरज बबलू ने कहा कि नीतीश कुमार का मेमोरी लॉस हो गया है। विपक्षी पार्टियां भी उन्हें तबज्जो नहीं दे रही है। नीतीश जी का बजूद खत्म हो गया है। लालू जी कहते थे कि भूरा बाल साफ करो अब नीतीश जी लालू के नक्शेकदम पर ही चल रहे हैं। हरिवंश जी राजपूत समाज से आते हैं। नीतीश कुमार राजपूत विरोधी काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार पढ़े लिखे लोगों के विरोधी है। उन्हें पढ़े लिखे लोगों से कोई मतलब नहीं है। 


वही नीरज बबलू ने मोदी सरकार के 9 साल को बेमिसाल बताया। कहा कि यह बात पूरे राज्य में हम बताने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने विकास के काम के साथ-साथ करोड़ों लोगों को कोरोना से बचाने का काम किया है। देश ही नहीं विदेशों में हिन्दुस्तान का वैक्सीन भेजा गया है। कई लोगों की जान कोरोना से बचायी गयी। संसद भवन दुनियां का सबसे हाईटेक बना है। पूरी दुनियां में मोदी जी का नाम फैल रहा है। इससे विपक्ष के छाती में दर्द हो रहा है। मोदी जी काम करेंगे तो नाम किसका होगा उन्ही का ना होगा। जो काम ही नहीं करेगा तो नाम कैसे होगा। 


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के कारण पूरे हिन्दुस्तान का गर्व सीना से ऊंचा हो रहा है। मोदी जी दुनियां के जिस देश में जा रहे हैं वहां उनका सम्मान हो रहा है। जिस देश में मोदी जी जा रहे हैं वहां के राष्ट्रपति और पीएम मोदी जी के गले मिल रहे है। कई देशों के प्रधानमंत्री तो मोदी जी का पैर भी छु रहे हैं इससे बड़ा सम्मान क्या हो सकता है? मोदी जी को दूसरे देश के लोग मोदी इज ग्रेट, मोदी इज बॉस और मोदी इज द बेस्ट दुनियां भर के कहते हैं। इन्ही तमाम कारणों से जेडीयू का कलेजा फट रहा है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता