ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जेडीयू के 550 नेता बेरोजगार हुए: पार्टी की प्रदेश कमेटी औऱ सलाहकार समिति को भंग किया गया, नये सिरे से होगा गठन

PATNA: बिहार जेडीयू के लगभग साढ़े पांच सौ नेता सियासी तौर पर बेरोजगार हो गये हैं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज अचानक से एक पत्र जारी किया. एक लाइन के इस पत्र में कहा

जेडीयू के 550 नेता बेरोजगार हुए: पार्टी की प्रदेश कमेटी औऱ सलाहकार समिति को भंग किया गया, नये सिरे से होगा गठन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार जेडीयू के लगभग साढ़े पांच सौ नेता सियासी तौर पर बेरोजगार हो गये हैं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज अचानक से एक पत्र जारी किया. एक लाइन के इस पत्र में कहा गया है कि पार्टी की बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है.


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के इस पत्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि आखिरकार प्रदेश कमेटी को भंग करने का कारण क्या है. ना ही ये बताया गया है कि प्रदेश कमेटी में जगह नहीं पाने वाले नेताओं को पद का लालीपॉप थमाने के लिए बनायी गयी राजनीतिक सलाहकार समिति को क्या भंग कर दिया गया. खास बात ये कि ये ऐसी सलाहकार समिति थी जिसकी एक भी बैठक नहीं हुई थी औऱ ना ही पार्टी ने इस समिति से कोई सलाह लिया था.


डेढ़ साल में ही जंबोजेट प्रदेश कमेटी भंग

बता दें कि 2023 के मार्च में जेडीयू की जंबोजेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया था. 21 मार्च 2023 को जारी जेडीयू की प्रदेश कमेटी में 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114  प्रदेश सचिव और 11 नेताओं को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था. इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी बनाये गये थे. सबसे पहले 251 नेताओं को प्रदेश का पदाधिकारी बनाया गया था, बाद में कुछ औऱ लोग जोड़े गये. जेडीयू की प्रदेश कमेटी लगभग 260 लोगों की थी. ऐसे तमाम नेता राजनीतिक तौर पर बेरोजगार हो गये हैं.


बिना सलाह के ही सलाहकार समिति भंग

करीब 260 लोगों की प्रदेश कमेटी बनाने के बाद भी जेडीयू को लगा था कि वह अपने सभी लोगों को पद का झुनझुना नहीं थमा पायी है. लिहाजा जुलाई 2023 में राजनीतिक सलाहकार समिति का गठन किया गया. पार्टी के 273 नेताओं को राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया. 13 महीने पहले बनाई गयी इस समिति की एक भी बैठक नहीं हुई औऱ ना ही पार्टी ने उससे कोई सलाह लिया. अब इस समिति को भी भंग कर दिया गया है.