ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना में जेडीयू की रैली, ललन सिंह के अध्यक्ष रहते रद्द हुआ था कार्यक्रम; आरजेडी के ऐलान के बाद लिया फैसला

PATNA: जेडीयू ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है। ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष रहते हुए ठंड का हवाला देकर कर्पूरी जयंती पर आयोजित कार्यक्

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना में जेडीयू की रैली, ललन सिंह के अध्यक्ष रहते रद्द हुआ था कार्यक्रम; आरजेडी के ऐलान के बाद लिया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है। ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष रहते हुए ठंड का हवाला देकर कर्पूरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को रद्द कर दिया था लेकिन अब जब आरजेडी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का ऐलान किया है तो अब जेडीयू ने भी भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने और जन्मशती समारोह पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है।


दरअसल, पिछले दिनों जेडीयू ने ऐलान किया था कि वह कर्पूरी ठाकुर की सौंवी जयंती को धूमधाम से मनाएगी हालांकि बाद में ठंड का हवाला देते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। उस वक्त ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे लेकिन बाद में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसी बीच आरजेडी ने 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का एलान कर दिया। अब जेडीयू की कमान नीतीश कुमार के हाथ में है। ऐसे में पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है।


कर्पूरी ठाकुर जन्मशती समारोह के जरिए जेडीयू जहां अपने वोटबैंक को मजबूत करने में जुटी है तो वहीं आरजेडी की भी नजर अति पिछड़ा वोटबैंक पर है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि जेडीयू को इस बात की आशंका है कि कहीं आरजेडी कर्पूरी ठाकुर के समाज से आने वाले वोट बैंक में सेंधमारी न कर दे। ऐसे में अति पिछड़ा समाज को गोलबंद करने के लिए जेडीयू ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का फैसला लिया है। जेडीयू कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी।