ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जेडीयू का पाकिस्तान प्रेम: नीतीश की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा भारत से कई मामलों में बेहतर है पाक, वहां अपराध भी कम हो रहे हैं

PATNA: बिहार में सरकार चला रही जेडीयू का पाकिस्तान प्रेम जागा है. नीतीश कुमार की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज दावा कर दिया कि भारत दिवालिया होने के कगार पर पहुंचे पाकि

जेडीयू का पाकिस्तान प्रेम: नीतीश की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा भारत से कई मामलों में बेहतर है पाक, वहां अपराध भी कम हो रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में सरकार चला रही जेडीयू का पाकिस्तान प्रेम जागा है. नीतीश कुमार की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज दावा कर दिया कि भारत दिवालिया होने के कगार पर पहुंचे पाकिस्तान से बदतर हालत में है. नरेंद्र मोदी ने भारत को पाकिस्तान से भी बदतर स्थिति में पहुंचा दिया है. 


भारत से बेहतर पाकिस्तान

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता औऱ विधान पार्षद नीरज कुमार ने आज दावा किया कि पाकिस्तान भी भारत से काफी बेहतर है. नीरज कुमार ने कहा पाकिस्तान में भारत से कम अपराध हो रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान का लॉ एंड आर्डर इंडेक्स बेहतर है. पाकिस्तान के लोग भारत के लोगों से ज्यादा खुश हैं. वहां का हैप्पीनेस इंडेक्स भारत से बेहतर है. पाकिस्तान में मीडिया ज्यादा स्वतंत्र है क्योंकि वहां का प्रेस फीडम इंडेक्स बेहतर है. पाकिस्तान में भारत से कम गरीबी है क्योंकि वहां का हंगर इंडेक्स बेहतर है. 


नीरज कुमार ने ऐसे कई दावे किये. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कारण भारत इस बदहाली में पहुंच गया है. नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर ऐसी कुव्यवस्था फैला दी कि भारत पाकिस्तान से भी पीछे चल गया. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता ने भाजपा के नेताओं को कहा कि वे बीजेपी नेताओं के ज्ञान का चिथड़ा उड़ा देंगे कि इस देश को किस हालत में पहुंचा दिया गया है.


दरअसल ये सियासी बयानबाजी का दौर बिहार में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर शुरू हुआ है. बीजेपी के कई नेताओं का आरोप है कि हिन्दुओं पर बिहार में जुल्म ढाया जा रहा है. नीतीश सरकार मुसलमानों द्वारा किये जा रहे अपराध और हमलों को दबा रही है. भाजपा नेताओं ने कहा है कि बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो गयी है. पाकिस्तान की तरह ही बिहार में हिन्दुओं पर जुल्म ढाया जा रहा है.


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता