ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU का खुला अधिवेशन शुरू, 2024 के मिशन पर मंथन

PATNA : बिहार कि सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड के तरफ से आज पटना के श्री मेमोरियल हॉल में खुला अधिवेशन शुरू हो गया है। इस खुले अधिवेशन में नेशनल एजेंडा पर चर्चा होनी है। इसके सा

JDU का खुला अधिवेशन शुरू, 2024 के मिशन पर मंथन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार कि सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड के तरफ से आज पटना के श्री मेमोरियल हॉल में खुला अधिवेशन शुरू हो गया है। इस खुले अधिवेशन में नेशनल एजेंडा पर चर्चा होनी है। इसके साथ ही इसमें खुद बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार का संबोधन होना है। जिसको लेकर सीएम कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचने के साथ ही एक बार फिर से 'देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो'  के नारे लगने शुरू हो गए है। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ पार्टी के  राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तमाम बड़े देता है इस खुले अधिवेशन में पहुंच चुके हैं। 


बताते चलें कि, जेडीयू द्वारा यह खुला अधिवेशन संगठनात्मक चुनाव के अंतिम दौर के बाद रखा गया है। इस अधिवेशन में पार्टी के तरफ से 2024 के लोकसभा चुनाव पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम चेहरे के रूप में सामने करने को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही इस खुला अधिवेशन में सीएम नीतीश कुमार की ओर से किए गए कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड के खुला अधिवेशन में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें महंगाई और बेरोजगारी के साथ देश में बढ़ते संप्रदायिक तनाव और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग जैसे मुद्दे भी रहेंगे। 


गौरतलब हो कि, जनता दल यूनाइटेड 'नीतीश 2024 मिशन' के तहत काम कर रही है। जेडीयू लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के एक उम्मीदवार के पीछे विपक्ष का एक उम्मीदवार के योजना पर काम कर रही है। इसी को लेकर कल परिषद् के बैठक में यह भी कहा गया कि, अब नीतीश कुमार का दिल्ली आना-जाना लगा रहेगा। जनता दल यूनाइटेड 'नीतीश 2024 मिशन' के तहत काम कर रही है। जेडीयू लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के एक उम्मीदवार के पीछे विपक्ष का एक उम्मीदवार के योजना पर काम कर रही है। इसी को लेकर कल परिषद् के बैठक में यह भी कहा गया कि,अब नीतीश कुमार का दिल्ली आना-जाना लगा रहेगा।