ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 243 विधानसभा प्रभारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में 243 विधानसभा प्रभारियों के लिए महत्वपूर्व दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है.

JDU का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, 243 विधानसभा प्रभारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में 243 विधानसभा प्रभारियों के लिए महत्वपूर्व दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आरसीपी सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया. 


आरसीपी सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी की विचार धारा को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता के बीच संदेश भेजने को लेकर आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले जो प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ था उसमें पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ लोक सभा प्रभारी मौजूद थे. आज से शुरू हुए इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 243 विधानसभा प्रभारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि संगठन को कैसे आगे बढ़ाया. 


आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही जनता जल यूनाइटेड लगातार अपने संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को प्रबल बनाने की कवायद में जुटी हुई है. इसके लिए इससे पहले भी प्रशिक्षण शिविर के आयोजन किये जा चुके हैं जिसमें पार्टी और धारदार कैसे हो, पार्टी का विस्तार कैसे हो, पार्टी को निचले पायदान तक कैसे मजबूत किया जाए इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है.

टैग्स