ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

JDU विधायक मेवालाल चौधरी के निधन पर मंत्री जीबेश कुमार ने शोक जताया, कहा-बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे

DESK: बिहार के पूर्व मंत्री एवं तारापुर से जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी के असायमिक निधन पर मंत्री जीबेश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर शोक जताते हुए मंत्री जी

JDU विधायक मेवालाल चौधरी के निधन पर मंत्री जीबेश कुमार ने शोक जताया, कहा-बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: बिहार के पूर्व मंत्री एवं तारापुर से जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी के असायमिक निधन पर मंत्री जीबेश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर शोक जताते हुए मंत्री जीबेश कुमार ने कहा की ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


मंत्री जीबेश कुमार ने कहा कि मुझे आश्चर्य लग रहा है कि अचानक ऐसा कैसे हो गया। मेवालाल चौधरी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। अभी हाल में ही विधानसभा सत्र के दौरान हम लोग मिले थे और आज वे हमारे बीच नहीं रहें। इस घटना से आहत मंत्री जीबेश कुमार ने कोरोना महामारी से सतर्क रहने और सरकार द्वारा बनाए गये गाइडलाइन का पालन करने की अपील बिहार के सभी लोगों से की।



गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है। मेवालाल चौधरी कोरोना संक्रमित थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 3 दिनों पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। कोरोना से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री व तारापुर विधानसभा के जदयू विधायक डॉ० मेवलाल चौधरी तीन दिन पहले कॉरोना पॉजिटिव हुए थे। सीने में सांस की शिकायत के बाद पटना पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराये गए थे। सोमवार की सुबह 3:30 बजे पारस हॉस्पिटल में  उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर है।