ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

JDU विधायक के बेटे का बेहद अश्लील वीडियो वायरल, लोगों के बीच कई तरह की चर्चा, विधायक पुत्र ने कहा-मुझे फंसाया गया है

PATNA: बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी के एक विधायक के बेटे का बेहद अश्ली वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो ऐसा है कि हम उसे आपको दिखा नहीं सकते. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विधाय

JDU विधायक के बेटे का बेहद अश्लील वीडियो वायरल, लोगों के बीच कई तरह की चर्चा, विधायक पुत्र ने कहा-मुझे फंसाया गया है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी के एक विधायक के बेटे का बेहद अश्ली वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो ऐसा है कि हम उसे आपको दिखा नहीं सकते. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विधायक के बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. लोगों के बीच इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चायें हो रही है. हालांकि विधायक के बेटे का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है.


विधायक पन्नालाल पटेल के बेटे का वीडियो वायरल

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के विधायक हैं पन्नालाल सिंह पटेल. उनके बेटे नूतन पटेल का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला पूरी तरह नग्न अवस्था में है. विधायक के बेटे की अवस्था भी सही नहीं है.


वैसे विधायक के बेटे अलग ही तर्क दे रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया गया है. विधायक पुत्र नूतन पटेल के मुताबिक उनके मोबाइल पर वाट्सएप पर एक लिंक आया. जब उन्होंने लिंक को क्लिक किया तो उसके बाद एक लड़की उनसे वीडियो कॉलिंग पर बात करने लगी. कुछ देर बाद जब वीडियो कॉल समाप्त हुआ तो उनके एक अश्लील वीडियो भेज दिया गया. वीडियो भेजने वाले ने उनसे एक लाख रूपये देने की डिमांड की. इसके साथ ही ये भी धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिये तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जायेगा. 


विधायक के बेटे नूतन पटेल ने कहा कि कई कॉल आने के बाद वे हनीट्रैप में फंस गए. नूतन पटेल ने कहा है कि वह इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं. पुलिस पता लगायेगी कि कौन उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है. हालांकि उन्हीं के इलाके के लोग इस वीडियो वायरल को लेकर कुछ अलग ही बातें कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि विधायक पुत्र नूतन पटेल के कैरेक्टर की भी जांच होनी चाहिये. वैसे बता दें कि विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का परिवार पहले से ही चर्चे में रहे हैं. कुछ ही दिन पहले विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे का एक महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था. अब उनके बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसे में विधायक पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता