ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU अध्यक्ष ललन सिंह का नया बयान: 2025 का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लडे़ंगे जरूर लेकिन अभी कैसे कह दें कि वही CM बनेंगे

DELHI: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने बयान पर सफाई देने के चक्कर में नया मसाला दे बैठे हैं. ललन सिंह ने आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा-ये तो तय है कि हम 2

JDU अध्यक्ष ललन सिंह का नया बयान: 2025 का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लडे़ंगे जरूर लेकिन अभी कैसे कह दें कि वही CM बनेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने बयान पर सफाई देने के चक्कर में नया मसाला दे बैठे हैं. ललन सिंह ने आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा-ये तो तय है कि हम 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लडेंगे लेकिन अभी ये कैसे कह दें कि वही अगला सीएम भी बनेंगे. दरअसल ललन सिंह अपने एक दिन पुराने बयान पर सफाई दे रहे थे. सोमवार को उन्होंने कहा था कि 2025 में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे ये तय नहीं है।


ललन की मजेदार सफाई

दरअसल ललन सिंह के सोमवार के बयान के बाद सियासी हलके में कई तरह की चर्चायें शुरू हो गयी थी. नीतीश कुमार खुद कई बार सार्वजनिक तौर पर ये कह चुके हैं कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लडा जायेगा. वही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे. लेकिन ललन सिंह ने कह दिया था कि अगला सीएम कौन होगा ये तय ही नहीं है. आज ललन सिंह  ने मीडिया के सामने सफाई दी. बताया कि उनके और नीतीश कुमार के बयान में कोई विरोधाभास नहीं है।


 ललन सिंह ने कहा-मीडिया ने मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया है. नीतीश जी ने कहा है कि तेजस्वी यादव 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे. मैंने कहा कि 2025 में इस पर निर्णय होगा. कहां विरोधाभास है. हमने भी कहा है कि चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा. लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये तो 2025 में तय होगा।


ललन सिंह ने कहा-मुख्यमंत्री ने यही न कहा है कि चुनाव तेजस्वी जी के नेतृत्व में लडा जायेगा. ये बात तो हम भी कह रहे हैं कि चुनाव उनके नेतृत्व में लडा जायेगा. लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये 2025 में न तय होगा. जब चुनाव हो जायेगा और विधायक बैठेंगे तब मुख्यमंत्री कौन होगा ये तय किया जायेगा. लेकिन इसी क्रम में ललन सिंह फिर से बोले-2025 में जब चुनाव होगा तब न तय होगा कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा, उस समय घोषणा होगी. अभी चुनाव है जो घोषणा कर दें कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा. नीतीश जी और मेरे बयान में कहां विरोधाभास है. ये सब मीडिया का काम है, उनका एजेंडा है और उसी एजेंडे पर वे चल रहे हैं।