ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

जायसवाल की दिमागी हालत ठीक नहीं!, मुकेश सहनी बोले- सड़क छाप पार्टी के अध्यक्ष जैसा दे रहे बयान

PATNA: वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर पलटवार किया है। जेडीयू की बी टीम कहे जाने पर भड़के मुकेश सहनी ने कहा है कि वे एक शर्त पर बीजेपी की ए

जायसवाल की दिमागी हालत ठीक नहीं!, मुकेश सहनी बोले- सड़क छाप पार्टी के अध्यक्ष जैसा दे रहे बयान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर पलटवार किया है। जेडीयू की बी टीम कहे जाने पर भड़के मुकेश सहनी ने कहा है कि वे एक शर्त पर बीजेपी की ए टीम बन सकते हैं, इसके लिए विषाद समाज को आरक्षण देना होगा। मुकेश सहनी ने यहां तक कह दिया कि संजय जासवाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है, इसलिए वे एक सड़क छाप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तरह बयान दे रहे हैं।


सरकार द्वारा आवंटित बंगले को लेकर सवाल उठाने पर उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक सड़क छाप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तरह बयान दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं और उन्ही के पार्टी के लोग एक पिछड़े को सड़क पर लाना चाह रही है। सहनी ने बताया कि उन्होंने बंगला खाली करने के लिए सरकार से समय मांगा है, फिलहाल वे 30 गुना अधिक फाइन देकर बंगले में रह रहे हैं।


संजय जायसवाल द्वारा उन्हें नीतीश का गुर्गा कहे जाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी के लोग वीआईपी को जेडीयू की बी टीम बता रहे हैं। लेकिन अगर बीजेपी निषादों को दे देती है तो वीआईपी बीजेपी की ए टीम बन जाएगी। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल उलजूलुल ज्ञान बांटने में लगे है, इससे उनकी दिमागी हालत का पता चलता है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के नेता उनका मुंह नहीं खुलवाएं, अगर मुंह खोल दिया तो भूचाल आ जाएगा।