ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

जातीय जनगणना पर RJD का दोतरफा हमला, अब संसद में भी उठेगा मामला

DELHI : राष्ट्रीय जनता दल में जातीय जनगणना के सवाल को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा हुआ है. यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र सरकार की तरफ से एक बार फिर मांग खार

जातीय जनगणना पर RJD का दोतरफा हमला, अब संसद में भी उठेगा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : राष्ट्रीय जनता दल में जातीय जनगणना के सवाल को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा हुआ है. यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र सरकार की तरफ से एक बार फिर मांग खारिज किए जाने के बाद तुरंत एक्शन में नजर आए. तत्काल नीतीश कुमार से इस मसले पर जवाब मांगा और आज वह मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करने वाले हैं. एक तरफ बिहार विधानसभा में जातीय जनगणना को लेकर आज सियासत देखने को मिलेगी. तो वहीं दूसरी तरफ से संसद के शीतकालीन सत्र में भी आरजेडी की तरफ से इसे लेकर सवाल उठाया जाएगा.


आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज ओझा ने आज राज्यसभा में जातीय जनगणना के मसले पर कार्य स्थगन की सूचना दी है. मनोज झा ने राज्यसभा में कार्य स्थगन की सूचना देते हुए कहा है कि सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना तभी पूरी की जा सकती है जब देश में जातीय जनगणना कराई जाए. जातीय जनगणना के बगैर हम सामाजिक स्थिति को नहीं समझ सकते इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है. मनोज कुमार झा ने मांग की है कि राज्यसभा में इस पर तत्काल चर्चा कराई जाए.


इस बात की संभावना नहीं दिखती की राज्यसभा में आरजेडी की तरफ से दिया गया. यह कार्य स्थगन प्रस्ताव स्वीकार होगा और जातीय जनगणना पर कोई बात होगी. लेकिन इतना जरूर है कि मनोज झा के इस कार्य स्थगन प्रस्ताव से संसद तक यह मामला गूंजेगा. वहीं केंद्र सरकार और बीजेपी की नजर पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच होने वाली मुलाकात पर टिकी रहेंगी.

टैग्स