ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

जातीय जनगणना पर आर या पार, तेजस्वी ने नीतीश को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जातीय जनगणना के मसले पर अब आर या पार के मूड में आ गए हैं। तेजस्वी यादव ने सोमवार को ही ऐलान किया था कि वह पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा करे

जातीय जनगणना पर आर या पार, तेजस्वी ने नीतीश को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जातीय जनगणना के मसले पर अब आर या पार के मूड में आ गए हैं। तेजस्वी यादव ने सोमवार को ही ऐलान किया था कि वह पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगे। अगर जातीय जनगणना की मांग पूरी नहीं हुई तो तेजस्वी यादव ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी।लेकिन आज तेजस्वी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर जल्द ही फैसला होना चाहिए।


पैसे यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार जातीय जनगणना पर अगले 72 घंटे में अपना स्टैंड साफ करें। अब इसमें देरी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। नीतीश सरकार को तत्काल कैबिनेट की बैठक बुलाकर बिहार में जातीय जनगणना कराने पर फैसला लेना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरने को तैयार हैं। तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा से इस पर प्रस्ताव पारित हो चुका है।


जातीय जनगणना पर कल ही हमने कहा था कि कोई उपाय नहीं बचता है कि इसलिए हमलोग पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगे। जातीय जनगणना को लेकर प्रेस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम प्रधानमंत्री जी से भी मिले थे। पीएम से मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इस बार जातीय जनगणना कराने में असमर्थता जतायी थी। केंद्र सरकार ने कहा था कि राज्य सरकार स्वत्रंत्र है वो चाहे तो अपने स्तर से जातीय जनगणना करा सकते हैं। सरकार इसे लेकर सर्वदलीय बैठक जल्द करेगी लेकिन आज तक बैठक नहीं बुलाई गयी।


तेजस्वी ने कहा कि इस मामले के लगातार टाला जा रहा है। जबकि कुछ राज्यों में जातीय जनगणना करायी जा रही है। मुख्यमंत्री जी सभी लोगों से बात करे और अपनी स्थिति को स्पष्ट करे। यदि जातीय जनगणना करना चाहते है तो कब तक करेंगे यह भी बताएं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसकी मांग भी पहले लगातार उठायी जा रही थी लेकिन अब उस मामले पर भी चुप्पी साध ली गयी है। 


जातीय जनगणना को लेकर हम मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगेंगे। पूछेंगे कि इस मसले पर आप क्या करने जा रहे है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम इनके बहकावे में नहीं आएंगे। सीएम नीतीश एनडीए का चेहरा हैं। बिहार के लोग इन्हें कैसे झेल रहे हैं समझ में नहीं आता। बिहार सरकार नागपुर से चल रही है। हमलोग किसी भी हालत में जातीय जनगणना कराके रहेंगे।


तेजस्वी ने यह भी कहा कि बंटवारा और तनाव का वातावरण देश में बनाया जा रहा है असल मुद्दे से ध्यान भटकाने और जहर फैलाने की बातें की जा रही है। महंगाई, पलायन, गरीब, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, बिहार को स्पेशल पैकेज जैसे कोई भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है। चर्चा मंदिर मस्जिद, लाउडस्पीकर और बुलडोजर की कर रहे है। हम विपक्ष में हैं ऐसे में जनता के मुद्दे को उठाने की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। हम यह मुद्दा उठाते रहेंगे। 

टैग्स