ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

जातीय जनगणना को लेकर पीएम मोदी से कल मिलेंगे बिहार के नेता, नीतीश करेंगे नेतृत्व

PATNA : जातीय जनगणना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी राजनीतिक दलों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल यानि सोमवार को मुलाक

जातीय जनगणना को लेकर पीएम मोदी से कल मिलेंगे बिहार के नेता, नीतीश करेंगे नेतृत्व
Editor
3 मिनट

PATNA : जातीय जनगणना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी राजनीतिक दलों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल यानि सोमवार को मुलाकात करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बिहार के प्रतिनिधिमंडल को सुबह 11 बजे मुलाकात का वक्त दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जनता दल यूनाइटेड से बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, बीजेपी से मंत्री जनक राम, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, सीपीआई माले विधायक दल के नेता महबूब आलम, एआईएमआईएम विधायक दल के नेता अख्तरुल इमान, हम विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी, सीपीआई विधायक दल के नेता सूर्यकांत पासवान और सीपीएम विधायक दल के नेता अजय कुमार इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहेंगे। ज्यादातर नेता आज इसके लिए दिल्ली पहुंच जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही दिल्ली जा चुके हैं। 



आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जातीय जनगणना के मसले पर पत्र लिखा था। उन्होंने 3 अगस्त को पीएम मोदी को पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री ने इसी पत्र के बाद बिहार के प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात का वक्त दिया है। जातीय जनगणना के मसले पर बिहार विधानसभा दो दफे प्रस्ताव पारित कर चुका है। 18 फरवरी 2019 और 27 फरवरी 2020 को विधानमंडल सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था और जातीय जनगणना की आवश्यकता बताई थी। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जातीय जनगणना पर बिहार में सत्ता और विपक्ष के एक साथ है। सभी दलों ने सहमति जताई है। मेरे साथ से 10 पार्टियों के नेता दिल्ली जा रहे हैं। हम लोग अपनी बात प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर सकारात्मक रुख अपनाएंगे। नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार अगर जातीय जनगणना के लिए तैयार नहीं हुई तो राज्य सरकार इसपर विचार करेगी।