ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जनता दरबार के बाद बोले सीएम.. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़े पैमाने पर होगा टीकाकरण: नीतीश

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी त

जनता दरबार के बाद बोले सीएम.. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़े पैमाने पर होगा टीकाकरण: नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। इसके लिए जिला प्रशासन को भी सजग किया गया है।


मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है कि आगामी 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है। उस दिन बड़े पैमाने पर टीकाकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए बिहार में भी तैयारी की जा रही है।


CM नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की बहुत जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग भीड़-भाड़ में जाने से बचे और कहीं भी ज्यादा भीड़ ना लगाएं। बिहार में बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो रहा है। 


कोरोना की जांच और टीकाकरण बहुत जरूरी है। क्यों कि एक भी व्यक्ति यदि छूटा तो फिर इसके फैलाव से हम नहीं बच सकते। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार में तेजी से टीकाकरण हो रहा है। सीएम नीतीश ने इस दौरान यह भी कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव से सचेत रहने की जरूरत है।