ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जनसंख्या वृद्धि पर भड़के नीरज कुमार बबलू, कहा- अल्पसंख्यकों ने बिहार को नर्क बना दिया है

PATNA : आज यानी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। भारत में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या सरकार के लिए चिंता का कारण बना रहता है। जनसंख्या नियंत्रण की जैसे ही बात आती है, इसे

जनसंख्या वृद्धि पर भड़के नीरज कुमार बबलू, कहा- अल्पसंख्यकों ने बिहार को नर्क बना दिया है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज यानी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। भारत में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या सरकार के लिए चिंता का कारण बना रहता है। जनसंख्या नियंत्रण की जैसे ही बात आती है, इसे कहीं न कहीं धार्मिक रूप से जोड़कर देखा जाने लगता है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों पर निशाना साधा है। 


मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि नहीं बल्कि विस्फोट हुआ है। हिंदुस्तान में खासतौर पर बिहार में अररिया और किशनगंज के इलाके में नर्क जैसी स्थिति बनी हुई है। हर जगह आदमी ही आदमी है। एनडीए की सरकार लगातार विकास का काम कर रही है। लेकिन, जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ रहा है, उस हिसाब से विकास का काम भी कम पड़ रहा है। जब तक हर धर्म पर जनसँख्या कानून लागू नहीं होगा, लोगों को विकास का फायदा नहीं मिल पाएगा।


वहीं, नीरज कुमार बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर कहा कि पीएम मोदी देवघर में एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए आएंगे। इसके बाद वे बिहार विधानसभा का सिंबल वटवृक्ष का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का फोकस बिहार में रहता है। हर बार बिहार को कुछ ना कुछ सौगात मिलती आ रही है। लगता है इस बार भी पीएम मोदी राज्य को कुछ न कुछ जरूर देकर जाएंगे। 

टैग्स