ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी ने दिया भरोसा, बोले- लोगों की उम्मीद पर हमेशा खरा उतरेंगे

PATNA : तेजस्वी यादव ने जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है और जो लोगों का विश्वास है, उम्मीद है उस पर हम खड़े उतरेंगे

जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी ने दिया भरोसा, बोले- लोगों की उम्मीद पर हमेशा खरा उतरेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव ने जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है और जो लोगों का विश्वास है, उम्मीद है उस पर हम खड़े उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोगों की सेवा करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिले। हम चाहेंगे कि हम सभी लोगों का ध्यान रखें। मुझे हमेशा लोगों का प्यार और समर्थन मिला है। 




डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी को पता है कि हम लाखों लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम कर रहे हैं। हम यही चाहते थे कि देश में बेरोजगारी की जो हालात है, उसपर नियंत्रण हो। जहां बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है उस दिशा में हम लोग काम करें। हमारी सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहल ही नहीं बल्कि गंभीरता से कदम उठा रही है। हम लगातार लोगों में नियुक्ति पत्र वितरण कर रहे हैं और बिहार सरकार की राह पर चलते हुए केंद्र सरकार ने भी वही काम शुरू कर दिया है। 




बढ़ते प्रदूषण को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि प्रदूषण सिर्फ बिहार में है बल्कि मेट्रोपॉलिटन सिटीज में भी प्रदूषण काफी ज्यादा है। हम कोशिश कर रहे है कि जो हवा की स्वच्छता है उसको बढ़ाएं रखे। सरकार के साथ-साथ लोगों का योगदान भी जरूरी है और लगातार हम लोग साफ सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का साफ-सफाई में रैंकिंग बड़ा है। 




वहीं, गुजरात में होने वाले चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपको सारी जानकारियां दे देंगे। वहीं, बिहार में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग जानकारी ले रहे हैं। 

टैग्स

संबंधित खबरें