ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जेल से ED दफ्तर लाए गए निलंबित IAS छवि रंजन, सेना जमीन घोटाले में पूछताछ शुरू

PATNA : जमीन घोटला मामले में अरेस्ट निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन से ईडी दफ्तर में पूछताछ शुरू कर दी गई है। रविवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से सुरक्षा के बीच

जेल से ED दफ्तर लाए गए निलंबित IAS छवि रंजन, सेना जमीन घोटाले में पूछताछ शुरू
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जमीन घोटला मामले में अरेस्ट निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन से ईडी दफ्तर में पूछताछ शुरू कर दी गई है। रविवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से सुरक्षा के बीच छवि रंजन को एजेंसी के दफ्तर लाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई।  4 मई को गिरफ्तार करने के बाद छवि रंजन को अदालत में पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था।


दरअसल, जब छवि रंजन रांची के डीसी थे तब उनके कार्यकाल में बड़े पैमाने पर फर्जी कागजातों के आधार पर जमीन की खरीद बिक्री की गई थी। इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो हर जांच की आंच छवि रंजन तक पहुंचने लगी। आखिरकार जमीन घोटाले में वे ईडी के शिकंजे में आ गए क्योंकि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत ईडी को हासिल हो गए। जमीन से जुड़े जिन मामलों में छवि फंसे उनमें सबसे प्रमुख रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन है।


बरियातू में सेना की 4.55 एकड़ जमीन को फर्जी कागजात के जरिए कोलकाता के प्रदीप बागची ने जगत बंधु टी इस्टेट को बेच दी थी। इस जमीन की सरकारी दर 20 करोड़ 75 लाख 84200 रुपये थी, लेकिन बिक्री महज सात करोड़ में दिखायी गई। उसमें भी 25 लाख रुपये प्रदीप बागची के खाते में आए थे, बाकि पैसों के चेक के जरिए भुगतान की जानकारी डीड 6888/2021 में दी गई थी। लेकिन, ईडी ने जब चेक के जरिए भुगतान की जांच की तो पता चला कि खातों में पैसे गए ही नहीं हैं। चेक के भुगतान की गलत जानकारी डीड में दी गई थी, ताकि खरीद बिक्री सही प्रतीत हो।


वहीं, अदालत ने ईडी को छवि रंजन से पूछताछ करने के लिए 6 दिनों का रिमांड दिया है। रिमांड की अवधि आज से शुरू हो चुकी है। रिमांड के पहले दिन की पूछताछ भी ईडी दफ्तर में शुरू कर दी गई है। जमीन घोटाले की परत दर परत खोलने के लिए ईडी के वरीय अफसर छवि रंजन से पूछताछ शुरू कर चुकी हैं।