ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जेल से बाहर आने के लिए अनंत सिंह को करना होगा इंतजार : गृह विभाग से अभी नहीं मिली है मंजूरी

PATNA : मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने का हवाला देकर जेल अधीक्षक से 15 दिनो की पैरोल मांगी है। जिसको लेकर चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के बीच अनंत

जेल से बाहर आने के लिए अनंत सिंह को करना होगा इंतजार : गृह विभाग से अभी नहीं मिली है मंजूरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने का हवाला देकर जेल अधीक्षक से 15 दिनो की पैरोल मांगी है। जिसको लेकर चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आ सकते हैं। हालांकि अभी जेल से बाहर आने के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। 


जानकारी के मुताबिक आज यानी 30 अप्रैल को अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिलनी थी और छोटे सरकार जेल से बाहर आने वाले थे। लेकिन जानकारी मिल रही है कि कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अनंत सिंह आज जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। अभी जेल से बाहर आने के लिए उन्हें एक दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। 


अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की खबर से उनके समर्थकों में भारी उत्साह था। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने गांव लदमा जाने वाले थे। जहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी। लेकिन उनके आज जेल से बाहर नहीं आने की खबर सुनकर समर्थकों में मायूसी है। हालांकि उनका कहना है कि जैसे इतने दिन इंतजार किया है, एक दिन का इंतजार और कर लेंगे।


बता दें कि अनंत सिंह के पैतृत आवास लदमा से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने के मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। दो साल से अधिक की सजा होने के कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई थी। जिसके बाद आरजेडी ने मोकामा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था। 


चुनाव में जीत के बाद वह सदन पहुंची थी लेकिन बिहार में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्होंने अचानक पाला बदल लिया था और सत्तापक्ष के साथ आकर बैठ गई थीं। नीलम देवी के पाला बदलकर जेडीयू में आने के बाद से ही इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि नीलम देवी के पति अनंत सिंह को इसका लाभ मिल सकता है।