ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना के अस्पताल में हुए एडमिट

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से निकलकर सामने आ रही है। जहां मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इस

 जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना के अस्पताल में हुए एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से निकलकर सामने आ रही है। जहां मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की तबीयत जेल में ही खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया है। अनंत सिंह को किडनी से संबंधित समस्या हों गई है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है और इलाज शुरू कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जेल में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो किडनी संबंधित बीमारी सामने आई है।  इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। अनंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि तीन दिन पहले विधायक अनंत सिंह खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है।


उधर, डॉक्टर ने अनंत  सिंह की सेहत से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इनका क्रियेटिनिन लेवल बढ़ गया है। जिसका दवा आदि से इलाज चल रहा है। हालांकि डॉक्टर कहना है कि उनके इलाज से उनकी सेहत में काफी सुधार हों रहा है। फिलहाल वह आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड के डीलक्स रूम नंबर- 51 में भर्ती है।


आपको बताते चले कि पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जो अब इंडिया गठबंधन के साथ हैं और हाल ही में बिहार में हुई सियासी उलट-पलट में फिर से राजद का दामन छोड़कर एनडीए के साथ आ गई हैं। उन्होंने मुंगेर लोकसभा सीट से इस बार एनडीए के जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह को अपना समर्थन भी दिया है। नीलम देवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ललन सिंह के नामांकन में लोगों को आमंत्रित करते हुए तस्वीर जारी की थी। 


जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में नीलम देवी ललन सिंह के विरोध में चुनाव मैदान में थी। हालांकि नीलम देवी वह चुनाव हार गई थी। उसके बाद मोकामा उपचुनाव में वह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ी और पहली बार मोकामा में चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार को हराया था। अनंत सिंह घर में एके-47 रायफल रखने समेत कई अन्य आपराधिक मामलों के अभियुक्त हैं और फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं। इससे पहले अनंत सिह आऱजेडी से मोकामा के विधायक भी थे। आपराधिक मामले में सजा मिलने के उनकी विधायकी भी चली गई। उसके बाद मोकामा में हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी।