ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जेल में आनंद मोहन को किया जा रहा टॉर्चर, तेजस्वी का बड़ा आरोप- हेलमेट पहनकर की गई छापेमारी, मोबाइल मिला तो प्रशासन दोषी

PATNA : जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन का अनशन लगातार पांचवें दिन भी जारी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर एक बड़ा आर

जेल में आनंद मोहन को किया जा रहा टॉर्चर, तेजस्वी का बड़ा आरोप- हेलमेट पहनकर की गई छापेमारी, मोबाइल मिला तो प्रशासन दोषी
First Bihar
4 मिनट

PATNA : जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन का अनशन लगातार पांचवें दिन भी जारी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा है कि जेल में आनंद मोहन को टॉर्चर किया जा रहा है. उनके ऊपर जुल्म किया जा रहा है. उनके खिलाफ साजिश की जा रही है.


सहरसा स्थित मंडल कारा में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पिछले 4 दिनों से अनशन किया हुआ है. आनंद मोहन का आरोप लगा रहे हैं कि सरकार उन्हें जानबूझकर टारगेट कर रही है और चुनाव को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही साथ उनके जेल से बाहर आने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए राजनैतिक साजिश रची जा रही है.


तेजस्वी ने कहा कि "जेल में आनंद मोहन के ऊपर जुल्म किया जा रहा है. जेल में मोबाइल मिला तो इसका दोषी प्रशासन है. जेल में आनंद मोहन के सेल में पूरी तरीके से प्लान करके छापेमारी की गई. 20 से 30 की संख्या में हेलमेट पहनकर लोग छापेमारी करने पहुंचे थे. यह लगता नहीं कि चुनाव को देखते हुए जेल में छापेमारी की गई. दरअसल नीतीश कुमार की यही फितरत रही है. नीतीश चुनाव में शराब, साडी बटवाएंगे और प्रशासन का दुरूपयोग भी करेंगे. ये जनता बनाम सरकार की लड़ाई है. नीतीश कुमार चुनाव जीतने के लिए शराब बंटवा रहे हैं."


जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के अनशन को लेकर तेजस्वी ने आगे कहा कि "नीतीश कुमार ने पटना के मिलर हाई स्कूल में एक सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन को अपना मित्र बताया था. उन्होंने कहा था कि वो उनके साथी रहे हैं. उनके लिए हर एक संभव मदद करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन हम तो हमेशा से कहते आ रहे हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं. आनंद मोहन की सजा पूरी हो गई है लेकिन फिर भी उन्हें जेल से छोड़ा नहीं जा रहा है.


तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव की दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे. सभी जाति-धर्म के लोग लालटेन पर बटन दबा रहे हैं. कुशेश्वरस्थान और तारापुर की जनता नीतीश सरकार से त्रस्त हो गई है. नीतीश की सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. मतदान में कई बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है. आरजेडी की टीम लगातार नजर बनाये हुए हैं. इलेक्शन कमीशन से इसकी शिकायत की जाएगी. चुनाव में सरकार को मदद करने के लिए प्रशासन किसी भी हद तक जाने को तैयार है. भय का माहौल पैदा किया जा रहा है.


जब पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि बिहार विधानसभा की दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद क्या आरजेडी सरकार बनाएगी? इसपर तेजस्वी ने कहा कि किसी भी रणनीति को डिस्क्लोज नहीं किया जाता."


जब तेजस्वी से ये पूछा गया कि बिहार सरकार के मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि अगर लालू जी बुलाएंगे तो वो मिलने के लिए जायेंगे. इसपर तेजस्वी ने कहा कि "मुकेश सहनी क्या बोलते हैं, हमको कुछ समझ में नहीं आता. हमको तो लगता है कि उन्हें खुद भी नहीं समझ में आता है कि वो क्या बोलते हैं. मुकेश सहनी पहले खुद समझ लें फिर दुसरो को समझाएं."