ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत, 10 अरेस्ट, 20 शवों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अब इस मामले में 10 लोगों को अरेस्ट कर लिया है वहीं 10 अन्य लोग बीमार भी बताए जा

जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत, 10 अरेस्ट, 20 शवों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अब इस मामले में 10 लोगों को अरेस्ट कर लिया है वहीं 10 अन्य लोग बीमार भी बताए जा रहे हैं जिन का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में चल रहा है। इन सभी लोगों लोगों के आंख की रोशनी चली गई है। सबसे बड़ी बात है कि, मृतकों में से महज अब तक 3 शवों का ही पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस का कहना है कि 20 से अधिक मृतकों के परिजनों ने बिना बताए हैं उनका अंतिम संस्कार कर दिया है इस कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।


मोतिहारी पुलिस ने बताया कि तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली और पहाड़पुर प्रखंड में शुक्रवार को कुछ लोगों की संदिग्ध मौत होने की सूचना मिली। परिजन ने जहरीली शराब से मौतें होने की आशंका जताई। सभी इलाकों में पुलिस और मद्य निषेध की टीम भेजी। तुरकौलिया में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार रात कुछ लोगों ने कच्ची शराब बनाकर उसका सेवन किया था,उन में से कुछ की मौत हौ गई। मरने वाले लोगों में से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया गया, वहीं बाकी बीमार हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि तुरकौलिया में तुरंत मेडिकल टीम भेजी गई और डोर-टू-डोर सर्वे कराया गया। सभी बीमारों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरी ओर, पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने मामले की जांच के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की और शनिवार शाम तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।