ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लालू को जगदा भाई पर ही भरोसा: राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे जगदानंद सिंह

PATNA : राजद में फिलहाल सांगठनिक चुनाव का दौर चल रहा है. पार्टी के जिलाध्यक्षों के चुनाव की औपचारिकतायें निभा ली गयी हैं. सोमवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना है

लालू को जगदा भाई पर ही भरोसा: राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे जगदानंद सिंह
Editor
3 मिनट

PATNA : राजद में फिलहाल सांगठनिक चुनाव का दौर चल रहा है. पार्टी के जिलाध्यक्षों के चुनाव की औपचारिकतायें निभा ली गयी हैं. सोमवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना है. लेकिन इसके लिए सिर्फ मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ही नामांकन करेंगे. लालू औऱ तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनाये रखने का फैसला किया है.

इससे पहले खबर ये आयी थी कि जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे. पिछले साल तेजप्रताप यादव से भिड़ंत के बाद ही जगदानंद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद का काम छोड़ने की इच्छा जतायी थी. लेकिन लालू यादव ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा था. चर्चा थी कि सांगठनिक चुनाव के दौरान जगदानंद सिंह के बदले नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जायेगा. नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी जैसे कई नाम चर्चा में थे. लेकिन लालू यादव को जगदा भाई ही भाये हैं. 


वैसे, रविवार को मीडिया से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने इशारा दे दिया था कि वे प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. जगदानंद सिंह ने कहा कि उनका शरीर भले ही थक गया हो, मन नहीं थका है. बढ़ती उम्र के कारण वे पहले की तरह 12-12 घंटे तक काम नहीं कर पा रहे हैं, अब 6 घंटे ही काम कर पा रहे हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि हर आदमी के रिटायर होने की एक उम्र होती है. लेकिन ये राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का काम है कि वे किसे प्रदेश अध्यक्ष का काम सौंपेंगे. जगदानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी इस पद के लिए कोई इच्छा नहीं जतायी है लेकिन वह पार्टी के किसी काम या जिम्मेवारी से भाग नहीं सकते. लोहिया और कर्पूरी ठाकुर से उन्होंने यही सीखा है कि जनता के लिये दी हुई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाना चाहिये. 


जगदानंद सिंह का नामांकन पत्र तैयार

जगदानंद सिंह को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कागजी काम रविवार को ही कर लिया गया. राजद के सांगठनिक  चुनाव कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है. नये प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों को सोमवार यानि 19 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करना है. राजद के प्रदेश कार्यालय में रविवार को ही जगदानंद सिंह के लिए चार सेट में नामांकन फार्म भर कर रख लिया गया है.

टैग्स