ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जबतक राम.. तबतक हनुमान, पीएम मोदी से मिलकर क्या मैसेज दे रहे चिराग?

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम बताते हुए खुद को हनुमान बताने वाले चिराग पासवान की मुलाकात पीएम मोदी से अरसे बाद हुई है। बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग प

जबतक राम.. तबतक हनुमान, पीएम मोदी से मिलकर क्या मैसेज दे रहे चिराग?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम बताते हुए खुद को हनुमान बताने वाले चिराग पासवान की मुलाकात पीएम मोदी से अरसे बाद हुई है। बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने जब एनडीए से अलग जाकर अकेले चुनाव में उतरने का फैसला किया तो वे खुद को हनुमान बताया करते थे राम के दर्जे पर चिराग में हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रखा।


विधानसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ प्रचार करते वक्त चिराग ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा लेकिन बीजेपी और पीएम मोदी के ऊपर कोई टिप्पणी करने से बचते रहे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान ही चिराग को खूब खरी-खोटी सुना दी थी। विधानसभा चुनाव में जो कुछ हुआ उसके बाद पीएम मोदी से चिराग की मुलाकात नहीं हो पाई थी अब अर्से बाद उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है।


प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात वाली तस्वीरों को साझा करते हुए चिराग पासवान ने लिखा है...आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा प्रधानमंत्री में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा।