ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जब सीएम नीतीश का फोन अधिकारी ने नहीं उठाया, जनता दरबार में हुआ अजीब वाकया

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में अब अधिकारी भी फ़ोन उठाने में देर कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये शिकायत खुद सीएम नीतीश गृह विभाग के मुख्य सचिव से कर रहे हैं

जब सीएम नीतीश का फोन अधिकारी ने नहीं उठाया, जनता दरबार में हुआ अजीब वाकया
First Bihar
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में अब अधिकारी भी फ़ोन उठाने में देर कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये शिकायत खुद सीएम नीतीश गृह विभाग के मुख्य सचिव से कर रहे हैं। दरअसल, भागलपुर जिले से एक बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मेरे जमीन पर कब्ज़ा कर लिया गया है। साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। ये सुनते ही सीएम नीतीश ने गृह विभाग के मुख्य सचिव को फ़ोन लगा दिया लेकिन फ़ोन उठाने में देर हुई तो वे भड़क गए। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारी की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि बड़ा देर से फ़ोन उठा रहे हैं...यहीं सामने बगल में बैठे हैं और इतना देर से फ़ोन उठा रहे हैं। क्या बात है? दरअसल, भागलपुर से आए शख्स अपनी फ़रियाद बोलते-बोलते रोने लग गया। उसका कहना था कि मेरे जमीन पर कब्ज़ा कर लिया गया है। मैं काफी परेशान हूं। मैं तीन बार एसपी के दरबार में भी गया लेकिन किसी ने मेरी एक न सुनी। मेरी शिकायत भी नहीं सुनी जाती है। थाने में भी गया लेकिन वहां भी मुझे मदद नहीं मिली। 




ये सुनते ही सीएम नीतीश भड़क उठे। उन्होंने तुरंत गृह विभाग के मुख्य सचिव को फ़ोन लगाने को कहा। लेकिन काफी देर रिंग होने के बाद अधिकारी ने फ़ोन उठाया। इसके बाद नीतीश कुमार ने अधिकारी की ही क्लास लगा दी और उनसे पुछा कि सामने बैठे हैं फिर भी फ़ोन उठाने में इतना टाइम क्यों लग रहा। 

टैग्स