ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जब अनंत सिंह के सामने आए रीतलाल यादव...मांग ली सोने की चेन

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दानापुर विधायक रीतलाल यादव भी उनसे मिलने पहुंच गये। इस दौरान दोनों के बीच का प्र

जब अनंत सिंह के सामने आए रीतलाल यादव...मांग ली सोने की चेन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दानापुर विधायक रीतलाल यादव भी उनसे मिलने पहुंच गये। इस दौरान दोनों के बीच का प्रेम देखने को मिला। रीतलाल यादव ने अनंत सिंह से सोने की चेन की मांग कर दी। जिसके बाद अनंत सिंह गले से चेन निकालकर देने लगे तब रीतलाल कहने लगे कि बड़का काहे दे रहे हैं छोटका ही दे दीजिए। दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


दरअसल बिहार एमएलसी चुनाव में पटना सीट से राजद प्रत्याशी मास्टर कार्तिक कुमार की जीत की बधाई देने के लिए रीतलाल यादव पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान आए अनंत सिंह से मिलने पहुंचे थे। बाहुबली अनंत सिंह और रीतलाल यादव के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


वायरल हो रही तस्वीरें पटना सिविल कोर्ट की है जहां मोकामा विधायक अनंत सिंह पेशी के लिए पहुंचे थे तभी उनसे मिलने राजद विधायक रीतलाल यादव भी पहुंच गये। रीतलाल यादव ने मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की और कार्तिक मास्टर की जीत की बधाई दी।इस दौरान अनंत सिंह के समर्थक भी उनके साथ खड़े थे और अनंत सिंह व्हील चेयर पर बैठे हुए थे। कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह से मिलने के बाद रीतलाल यादव कहा कि दादा कुछ उपहार दीजिए...एमएलसी चुनाव पटना से जीत रहे है। 


इतना सुनते ही अनंत सिंह खुश हो गये और अपने गले से चेन उतारकर रीतलाल को देने लगे। अनंत सिंह के ऐसा करने पर रीतलाल कहने लगे कि छोटके वाला ही दे दीजिए...बड़का काहे देते है...छोटका काहे ना देते है...रीतलाल के ऐसा कहने पर अनंत सिंह ने कहा कि छोटका तो हथवा में है ना खोल लीजिए... अनंत सिंह के ऐसा करने पर रीतलाल ने कहा कि हम खोले वाला काम करें खोले नहीं आता है..अनंत सिंह के व्हील चेयर को पकड़कर रीतलाल आगे बढ़ते दिखे। इस दौरान दोनों के बीच का प्रेम देखने को मिला। 


टैग्स