ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

जातीय गणना में गड़बड़ी के सवाल से वाम दल का किनारा, बोले येचुरी .... हमें बोलने का हक़ नहीं, लालू - नीतीश से करेंगे बात

PATNA : इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चलेगी। जिनको यह लग रहा है कि यह गठबंधन टूट के बिखर जाएगी वह देखते रहते हैं और देखते रह जाएंगे। हमें बीजेपी वालों से क्या मतलब है हमें देश की जनत

जातीय गणना में गड़बड़ी के सवाल से वाम दल का किनारा, बोले येचुरी .... हमें बोलने का हक़ नहीं, लालू - नीतीश से करेंगे बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चलेगी। जिनको यह लग रहा है कि यह गठबंधन टूट के बिखर जाएगी वह देखते रहते हैं और देखते रह जाएंगे। हमें बीजेपी वालों से क्या मतलब है हमें देश की जनता से मतलब है। यह बातें वाम दल के नेता सीताराम येचुरी ने कही है।


विपक्षी नेताओं के ऊपर ईडी के एक्शन को लेकर कहा कि - यह जानबूझकर विपक्ष को परेशान करने की साजिश है। ईडी का गलत उपयोग किया जा रहा है। इसलिए तो हमलोग कहते हैं कि कोई आरोप सही है तो एक्शन होना चाहिए। पांच हजार से अधिक लोगों पर केस फ़ाइल करो और गिनकर और चुनकर  23 लोगों पर एक्शन लो यह कहां से उचित हो सकता है। इसको लेकर जरूरत होगी तो लालू - नीतीश से मुलाकात करेंगे। 


इसके आलावा कांग्रेस के तरफ से देश भर में जातीय गणना करवाए जाने की मांग को लेकर वाम नेता ने कहा कि- हम तो पहले से ही इसका मांग कर रहे थे।हमको कबसे कह रहे हैं कि जातीय गणना करवाए। पिछले 9 साल में करवाया क्यों नहीं गया। ये लोग डर क्यों रहे हैं। इसकी वजह क्या है। हमलोग तो अभी भी यही मांग कर रहे हैं। 


उधर, बिहार सरकार के तरफ से जारी डाटा में गड़बड़ी के आरोप में उन्होंने कहा कि - हम कैसे कुछ बोलें। बिहार सरकार ने डाटा जारी किया है। सरकार अपनी जिम्मेदारी के साथ ही रिलीज किया होगा। विपक्ष को यह हजम नहीं हो रहा है की बिहार सरकार ने यह कैसे करवाया लिया तो इस तरह की बातें कह रहे हैं। अगर सही में फ़िक्र थी इसी भी समाज की आपको तो पिछले 10 सालों में आपने क्यों नहीं करवाया।