ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जाप नेता राजू दानवीर ने भारत बंद को सफल बताया, कहा–किसानों पर जुल्‍म बर्दाश्‍त नहीं

PATNA: कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्‍यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्‍व में

जाप नेता राजू दानवीर ने भारत बंद को सफल बताया, कहा–किसानों पर जुल्‍म बर्दाश्‍त नहीं
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्‍यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्‍व में इनकम टैक्स चौराहा से डाकबंगला चौराहा तक मार्च निकाला। इस मार्च में सभी प्रकोष्ठों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों के साथ–साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कानून, बिहार विधानसभा मामला और बेतहाशा महंगाई का विरोध किया गया। 


जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने इस बंद को सफल बताते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थें। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार का का तीनों कृषि कानून देश विरोधी और किसानों पर जुल्‍म करने वाला कानून है जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।


राजू दानवीर ने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों को छिना जा रहा है। केंद्र सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। सरकार सस्ते दाम पर किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। यह सरकार उधोगपतियों की सरकार है। हमारी मांग है कि किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य मिले। कृषि कानून से देश के अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा है। इससे उनके जीवन पर खतरा आ गया है। जन अधिकार पार्टी हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी हैं।