ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

इस्तीफे से पहले JDU की पोस्टर से आउट हुए ललन सिंह, CM नीतीश भी रवाना हुए दिल्ली ; नए समीकरण का मिल रहा संकेत

DELHI : बिहार में इन दिनों नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। जेडीयू के अंदर बदलाव की सुगबुगाहट के बीच अब जो एक तस्वीर निकल कर सामने आई है यह इस बात का संकेत बाताय

इस्तीफे से पहले JDU की पोस्टर से आउट हुए ललन सिंह, CM नीतीश भी रवाना हुए दिल्ली ; नए समीकरण का मिल रहा संकेत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

DELHI : बिहार में इन दिनों नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। जेडीयू के अंदर बदलाव की सुगबुगाहट के बीच अब जो एक तस्वीर निकल कर सामने आई है यह इस बात का संकेत बाताया जा रहा है की दिल्ली में कुछ न कुछ तो बड़ा होने वाला है।  हो न हो यहां से ललन सिंह के लिए कोई अच्छी खबर न मिल पाए। हालांकि, महागठबंधन के नेता इस महज एक अफवाह बता रही है। लेकिन, अब जो तस्वीर आई है उससे काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


दरअसल, कल यानी 29 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इतना ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें भी तेज हैं। इस बीच अब जो दिल्ली से तस्वीर निकल कर सामने आई है वह अपने आप में एक अलग कहानी बयां कर रही है। यहां पार्टी के एक पदाधिकारी के तरफ से पोस्टर लगाया है और इस पोस्टर से पार्टी के वर्तमान  राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का पत्ता काट दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो इस पोस्टर पर ललन सिंह की कहीं भी तस्वीर नहीं लगाई गई है। जिससे यह तय माना जा रहा है कि अब ललन सिंह को छुट्टी दे दी गई है। 


मालूम हो कि,बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा आम हो गई है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का पत्ता अध्यक्ष पद से कट सकता है। जहां भाजपा जैसी पार्टी इसको सच बताती है तो वही महागठबंधन में शामिल अन्य पार्टी के नेता इस बस एक  अफवाह बता रहे हैं। ऐसे में इस पूरे प्रकरण को लेकर जनता में काफी भ्रम की स्तिथि उत्पन्न हो गई है। लेकिन, अब उम्मीद की जा रही है कि सच या अफवाह से उत्पन्न इस भ्रम का निवारण शुक्रवार को हो जाएगा। ऐसे में इस बैठक में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं। 


आपको बताते चलें कि,बिहार की सियासत में यह अटकलें तेज हैं कि नीतीश कुमार की पार्टी में टूट सकती है एवं और ललन सिंह राजद में शामिल होने वाले हैं, लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ललन सिंह तत्काल पद नहीं छोड़ रहे हैं नीतीश कुमार कह चुके हैं कि उनकी पार्टी एकजुट है और इस बीच नीतीश कुमार ने ललन सिंह से उनके आवास पर जाकर बैठक की। बाद में ललन सिंह ने नीतीश के आवास पर जाकर बैठक की।  इन मुलाकातों से यह कयास लगाया जा रहा है किदोनों के बीच जो समस्या थी उसका निराकरण किया गया है।  इसलिए फिलहाल कुछ नहीं हो लेकिन अगले एक से दो महीने के अंदर कोई  न कोई बड़ा बदलाव जरूर नजर आएगा।