ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

I.N.D.I.A. में सीट शेयरिग का मामला: नीतीश के एक लाइन से मिला बड़ा मैसेज, जानिये क्या कह दिया CM ने?

PATNA: बिहार में I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ नहीं रहा है. गठबंधन में शामिल पार्टियां की मांग बड़ी है. लिहाजा मामला उलझता नजर आ रहा है. इन सबके बीच जेडीयू क

I.N.D.I.A. में सीट शेयरिग का मामला: नीतीश के एक लाइन से मिला बड़ा मैसेज, जानिये क्या कह दिया CM ने?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ नहीं रहा है. गठबंधन में शामिल पार्टियां की मांग बड़ी है. लिहाजा मामला उलझता नजर आ रहा है. इन सबके बीच जेडीयू के नेताओं की लगतार बयानबाजी से कई तरह की चर्चायें शुरू हो गयी थी. लेकिन आज नीतीश कुमार ने बड़ी बात कह दी.


क्या कहा नीतीश ने?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबे अर्से बाद आज मीडिया से बात की. नीतीश कुमार गुरूवार की दोपहर पटना में आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो में शामिल होने पहुंचे थे. वहां मीडिया ने उन्हें घेरा. नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया कि उनके गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला उलझा हुआ है. नीतीश कुमार ने कहा-“सब समय पर हो जायेगा, चिंता मत करिये. होने ही वाला है.”


नीतीश कुमार के इस बयान ने I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही अटकलबाजी पर विराम लगा दिया है. वैसे, गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सबसे ज्यादा सवाल जेडीयू के ही नेताओं ने खड़ा किया था. दिल्ली में बैठे जेडीयू नेता केसी त्यागी पिछले चार दिनों से मीडिया में लगातार कह रहे हैं कि कांग्रेस के कारण सीट शेयरिंग नहीं हो पा रही है. इसके कारण भाजपा चुनावी तैयारियों में आगे निकल रही है.


वहीं, पटना में नीतीश के करीबी माने जाने वाले मंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग नहीं होने पर लगातार सवाल उठाये है. दोनों नेताओं ने कहा कि सीटों के बंटवारे में जितनी देर हो रही है, उतना गलत हो रहा है. इससे जेडीयू चिंतित है. लेकिन आज नीतीश ने कहा कि सब समय पर हो जायेगा, चिंता करने वाली कोई बात नहीं है.


वैसे, जेडीयू ये भी कह चुकी है कि उससे 16 सीटिंग सीटों से कम कुछ भी मंजूर नहीं है. I.N.D.I.A. में दूसरी पार्टियों ने भी अपनी लंबी चौड़ी दावेदारी की है. कांग्रेस ने कहा है कि उसे दस सीट चाहिये. वहीं, भाकपा (माले) ने पांच सीटों पर दावा ठोंक दिया है. उधर, सीपीआई तीन सीटों पर अपना दावा कर चुकी है. हालात ऐसे है कि अगर सभी पार्टियों की मांग मान ली जाये तो गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी के पास 5 सीट बचेंगी. वैसे गठबंधन के भीतर तय हुआ है कि आरजेडी अपने पुराने सहयोगी कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से बात कर सीट शेयरिंग फाइनल करेगी. फिर जेडीयू और आरजेडी के बीच बातचीत होगी.


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता