ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

I.N.D.I.A की तीसरी बैठक की तैयारियां तेज, मुंबई में लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर, लिखा- Judega Bharat Jeetega INDIA

PATNA: केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रहा है। 31 अगस्त और 01 सितंबर को होने वाली बैठक में

I.N.D.I.A की तीसरी बैठक की तैयारियां तेज, मुंबई में लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर, लिखा- Judega Bharat Jeetega INDIA
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रहा है। 31 अगस्त और 01 सितंबर को होने वाली बैठक में अब महज दो दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में इस महाजुटान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बैठक को लेकर मुंबई को विभिन्न इलाकों में पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं।


दरअसल, मुंबई में 31 अगस्त और 01 सितंबर को I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक होने जा रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नेतृत्व में यह बैठक होने जा रही है। बैठक को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एयरपोर्ट से लेकर बैठक की जगह तक पूरे शहर को I.N.D.I.A गठबंधन के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है, जिसपर ‘जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया’ लिखा गया है।


बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम को पूरा करने के लिए नीतीश ने दिल्ली से लेकर विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की और सभी को एकसाथ आने को कहा। इसके बाद पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक आयोजित की गई जिसमें राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे।


पहली बैठक की सफलता के बाद बैंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आयोजित की गई। 17 और 18 जुलाई को बैंगलुरु में हुई बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नामकरण हुआ था और NDA के खिलाफ I.N.D.I.A निकलकर सामने आया था। इस बैठके के बाद यह तय हुआ था कि मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक आयोजित की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि तीसरी बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन का लोगो और झंडा तय हो जाएगा वहीं यह भी तय हो जाएगा कि I.N.D.I.A गठबंधन का संयोजक कौन होगा।