ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

I.N.D.I.A की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज, JDU से ललन सिंह की जगह संजय झा होंगे शामिल

DELHI : विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की नवगठित को-ऑडिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज यानी 13 सितंबर को होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री

I.N.D.I.A की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज, JDU से ललन सिंह की जगह संजय झा होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की नवगठित को-ऑडिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज यानी 13 सितंबर को होगी।  इस बैठक में शामिल होने के लिए राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि, इस बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नहीं शामिल होंगे। इसको लेकर जो सूचना आ रही है उसके अनुसार वे डेंगू से पीड़ित हैं और इसी कारण वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में जदयू के तरफ से ललन सिंह की जगह जल संसाधन मंत्री संजय झा आईएनडीआई की बैठक में शामिल होंगे। 


दरअसल, दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर गठबंधन के 14 सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी। जिसमें तेजस्वी यादव, ललन सिंह, हेमंत सोरेन,अभिषेक बनर्जी, राघव चड्ढा, जावेद अली खान, केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, टीआर बालू, संजय राउत, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और माकपा के एक सदस्य भी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद आगामी ;लोकसभा चुनाव को लेकर सभी 28 दलों के इस गठबंधन ने पिछले तीन माह से तैयारियां शुरू कर दी है। इससे पहले मुंबई की  पिछली बैठक में इस गठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी गठित की गयी थी। 


वहीं, अब इस को-ऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक 13 और 14 सितंबर को दिल्ली में होने वाली है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत होने की बात कही जा रही है।  को-ऑर्डिनेशन कमेटी की इस पहली बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि- गठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक 13 सितंबर की शाम को होगी और इसमें जो भी बातें होगी हम अपनी राय रखेंगे। लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला चलाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब पहले भी होते आया है.यह कोई नई चीज थोड़े ही है.यह सब बेकार की बात है हम अपनी बात कोर्ट में रखेंगे।