ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

‘I.N.D.I अलायंस की बैठक टांय-टांय फिस्स’ नीतीश के सांसद बोले- पहले चाय-समोसे मिलते थे लेकिन इसबार सिर्फ...

PATNA: दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई विपक्षी दलों की बैठक को एक तरफ जहां बीजेपी टी पार्टी करार दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ इंडी अलायंस में शामिल नीतीश की पार्टी जेडीयू इसे चाय और समो

‘I.N.D.I अलायंस की बैठक टांय-टांय फिस्स’ नीतीश के सांसद बोले- पहले चाय-समोसे मिलते थे लेकिन इसबार सिर्फ...
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई विपक्षी दलों की बैठक को एक तरफ जहां बीजेपी टी पार्टी करार दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ इंडी अलायंस में शामिल नीतीश की पार्टी जेडीयू इसे चाय और समोसा पार्टी करार दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की शान में कसीदे गढ़ने वाले जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने एक बार फिर पार्टी लाइन से अलग होकर बयान दिया है।


दरअसल, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने INDIA गठबंधन की बैठक को बेनतीजा करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला।उन्होंने इंडी गठबंधन की चौथी बैठक को भी पूरी तरह से फ्लॉप बताया है और कहा है कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं हुई है।


सुनील पिंटू ने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक पर पूरे विपक्ष के नेताओं की नजर थी कि बैठक में कोई ठोस निर्णय होगा लेकिन 19 दिसंबर की मीटिंग भी टांय टांय फिस्स हो गई। पहले की बैठकों में तो चाय समोसे चलते थे लेकिन इधर कांग्रेस ने खुद कह रखा है कि उसे फंड की कमी है। ऐसे में दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक सिर्फ चाय बिस्किट पर ही रह गई समोसे भी नहीं आ सके।


बता दें कि सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद सुनील पिंटू के पाला बदलने की चर्चा तेज है। पिछले दिनों उन्होंने तीन राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था। इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह का समर्थन किया था। जिसके बाद जेडीयू ने स्पष्ट तौर पर कह दिया था कि उन्हें अगर बीजेपी के लोगों से इतना ही प्रेम है तो वे पार्टी से इस्तीफा देकर वहां चले जाएं।


इसके बाद जेडीयू कोटे से बिहार विधान परिषद के सभापति बने देवेश चंद्र ठाकुर ने दावा किया कि वे सीतामढ़ी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इतना तक कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए सहमति दे दी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पार्टी लाइन से अलग होकर बोलने वाले सुनील कुमार पिंटू का टिकट इसबार कट सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता