ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘बोलो.. ए.. इससे पूछो.. बोलो.. बोलो’ I.N.D.I.A की एकजुटता और सनातन पर सवाल सुन नीतीश ने तेजस्वी को कर दिया आगे

PATNA: बीजेपी को देश की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों को गठबंधन I.N.D.I.A की एकजुटता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। बीजेपी और एनडीए में शामिल दल लगातार यह दावा कर रहे ह

‘बोलो.. ए.. इससे पूछो.. बोलो.. बोलो’ I.N.D.I.A की एकजुटता और सनातन पर सवाल सुन नीतीश ने तेजस्वी को कर दिया आगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी को देश की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों को गठबंधन I.N.D.I.A की एकजुटता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। बीजेपी और एनडीए में शामिल दल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि विपक्षी दलों को जितनी बैठकें करनी है कर लें लेकिन बात जब सीट शेयरिंग तक पहुंचेगी तो विपक्षी एकता धराशाही हो जाएगी। उधर, सनातन को लेकर विपक्ष के नेता विवादित बयान दे रहे हैैं। जब मीडिया ने I.N.D.I.A गठबंधन की एकजुटता और सनातन धर्म को लेकर सवाल पूछा तो सीएम ने खुद जवाब देने के बजाए डिप्टी सीएम तेजस्वी को खींचकर आगे कर दिया।


दरअसल, सोमवार को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ साथ सरकार के अन्य मंत्री और अधिकारी गांधी मैदान के गेट नंबर 8 पर पहुंचे थे। राजकीय समारोह के खत्म होने के बाद जब मीडिया ने I.N.D.I.A गठबंधन की एकजुटता पर सवाल पूछा तो जवाब देने के लिए सीएम नीतीश ने डिप्टी सीएम तेजस्वी को खींचकर आगे कर दिया।


मीडियाकर्मियों ने जब सीएम नीतीश से पूछा कि आपका गठबंधन एकजुट है? तो इसपर सीएम ने कहा कि, 'अरे क्या बात हैं.. क्या दिक्कत है.. कोई दिक्कत नहीं है.. बोलो.. ए.. इससे पूछो.. बोलो.. बोलो’। इसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी हंसते हंसते आगे आए कहा कि 'नहीं नहीं.. कहां कोई दिक्कत है'। इसके बाद जब सनातन धर्म को लेकर पत्रकारों ने सीएम से सवाल किया तो उन्होंने फिर से तेजस्वी को आगे कर दिया और कहा कि, अब इ भी बोलने दीजिए इसको.. बोलो.. खाली हमसे पूछते हैं.. मेरे सामने पूछो..’ फिर तेजस्वी ने कहा कि 'कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है..हमलोग एक हैं..मजबूत हैं.. देश और बिहार के हित में हमलोग लड़ाई लड़ेंगे और आप लोगों को मुक्त कराया जाएगा'।