ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘I.N.D.I.A गठबंधन हिंदू विरोधी.. उदयगिरि का बयान और राहुल-लालू का सावन में मटन खाना संयोग नहीं’ सुशील मोदी का बड़ा हमला

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा सावन के महीने में राहुल गांधी को मटन बनाकर खिलाने और खाने को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी

‘I.N.D.I.A गठबंधन हिंदू विरोधी.. उदयगिरि का बयान और राहुल-लालू का सावन में मटन खाना संयोग नहीं’ सुशील मोदी का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा सावन के महीने में राहुल गांधी को मटन बनाकर खिलाने और खाने को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन हिंदू विरोधी है और उदयगिरि का बयान और राहुल-लालू का सावन में मांसाहार संयोग नहीं है।


सुशील मोदी ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन "इंडिया" का जन्म सनातन धर्म और भारत को लांछित करने के लिए हुआ है। यही हमारे समय की "ईस्ट इंडिया कंपनी" है, जिसमें हिंदुओं को अपमानित करने और आपस में बांटकर सत्ता हथियाने की होड़ लगी है। द्रमुक नेता उदयगिरि का बयान और राहुल-लालू का सावन में मांसाहार संयोग नहीं, राजनीतिक प्रयोग है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में संयोजक-पद के दावेदार नीतीश कुमार बतायें कि वे उदयगिरि के बयान से सहमत हैं या नहीं।


सुशील मोदी ने कहा है कि खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण बताने वाले राहुल गांधी, थावे मंदिर में दर्शन का दिखावा करने वाले लालू प्रसाद और छठ व्रत करने वाली राबड़ी देवी ने 4 अगस्त को सावन के पवित्र माह में मांस (मटन) पकाया, जमकर मांसाहार किया और हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए इसे सोशल मीडिया पर भी डाला। लालू-राबड़ी सावन में मांसाहार करते हैं, उनकी पार्टी के कोटे वाले शिक्षा मंत्री श्रीरामचरितमानस की निंदा करते हैं और शिक्षा विभाग रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे हिंदू त्योहारों पर स्कूलों की छुट्टी रद करता है।


उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी और लालू प्रसाद में हिम्मत है कि वे किसी दूसरे धर्म के पवित्र महीने में जन-भावना को ठेस पहुंचाने वाला कोई काम करके उसका वीडियो वायरल कर सकें? तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयगिरि ने सनातन धर्म को समाप्त करने की बात हिंदू-अपमान और मुस्लिम तुष्टीकरण की पोलिटिकल लाइन पर कही है। ढाई दर्जन विपक्षी दलों का गठबंधन यदि करोड़ों हिंदुओं की सहिष्णुता की परीक्षा ले रहा है, तो उसे इसका परिणाम 2024 में अवश्य झेलना पड़ेगा।