ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

इमारत-ए-शरिया के नाजिम की चिट्ठी पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, 10,11 को ईद और 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी की घोषणा

PATNA: होली की तरह ईद में भी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रेनिंग का प्रोग्राम रखा था। कल 8 अप्रैल से इसे शुरू किया जाना था जो कि 13 अप्रैल तक चलता लेकिन इमारत-ए-शरिया के कार्यवाहक

इमारत-ए-शरिया के नाजिम की चिट्ठी पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, 10,11 को ईद और 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: होली की तरह ईद में भी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रेनिंग का प्रोग्राम रखा था। कल 8 अप्रैल से इसे शुरू किया जाना था जो कि 13 अप्रैल तक चलता लेकिन इमारत-ए-शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अलकासमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को इसे लेकर पत्र लिख दिया। कहा कि ईद के दिन मुस्लिम शिक्षक ट्रेनिंग कैसे ले सकते हैं? 


ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व है। यदि वे ट्रेनिंग करेंगे तब परिवार के साथ ईद कैसे मनाएंगे? जबकि पूरे देश में ईद के दिन छुट्टी रहती है। ईद को देखते हुए ट्रेनिंग की तिथि बढ़ाई जाए। इमारत-ए-शरिया के इस पत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने 10, 11 और 17 अप्रैल को छुट्टी की घोषणा कर दी। शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है। 


जिसमें इस बात का जिक्र है कि 10, 11 अप्रैल ईद और 17 को रामनवमी की छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को आने वाले ईद एवं रामनवमी के दौरान असहजता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है। 

इमारत-ए-शरिया के नाजिम की चिट्ठी पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, 10,11 को ईद और 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी की घोषणा