ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

IGIMS में बेड नहीं मिला तो ट्विटर पर स्वास्थ्य मंत्री से मांगी मदद, तेजस्वी ने तुरंत एक्शन लिया और बेड उपलब्ध कराया

PATNA: पटना के राजा बाजार स्थित आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में रजनीश नामक एक युवक अपने पिता के इलाज के लिए पहुंचा था। लंग्स में इंफेक्शन की वजह से पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। प

IGIMS में बेड नहीं मिला तो ट्विटर पर स्वास्थ्य मंत्री से मांगी मदद, तेजस्वी ने तुरंत एक्शन लिया और बेड उपलब्ध कराया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के राजा बाजार स्थित आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में रजनीश नामक एक युवक अपने पिता के इलाज के लिए पहुंचा था। लंग्स में इंफेक्शन की वजह से पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। पिता के इलाज के लिए वह अस्पताल तो चला आया लेकिन उसे बेड तक नसीब नहीं हुई। जिसके बाद परेशान परिजनों ने बेड के लिए काफी मशक्कत की लेकिन आखिरकार उन्हें बेड नहीं मिला। 


पिता की हालत बिगड़ता देख रजनीश ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से मदद की गुहार लगाई। युवक ने ट्विटर के माध्यम से तेजस्वी यादव से मदद मांगी। युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य विभाग, तेजप्रताप यादव सहित कई लोगों को टैग भी किया। रजनीश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि It's urgent.. मुझे इंदिरा गांधी हॉस्पिटल पटना में एक बेड चाहिए। मेरे पापा की तबियत ज्यादा खराब है। उन्हें लंग्स में इन्फेक्शन हो गया है और वो सीरियस हैं। कृपया मेरी मदद करें...@BiharHealthDept @officecmbihar @bihargov @yadavtejashwi @TejYadav14 @jayantjigyasu @apradhan1968 @SHSBihar


रजनीश ने जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को ट्वीट किया और मदद की गुहार लगायी। तेजस्वी यादव ने रिप्लाई करते हुए युवक से कॉन्टेक्ट नंबर मांगा। जिसके बाद युवक ने अपना फोन नंबर तेजस्वी यादव को उपलब्ध कराया। मोबाइल नंबर मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने फिर रिप्लाई किया कि आशा है कि आपको फोन आया होगा, डॉक्टरों ने मरीज को इमरजेंसी वार्ड में बुलाया है। तेजस्वी यादव के इस रिप्लाई के बाद रजनीश ने फिर ट्वीट कर तेजस्वी यादव को धन्यवाद कहा। उसने ट्वीट करते हुए लिखा कि जी सर, हमें बेड मिल गया है। आपके इस प्रयास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

टैग्स