ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इधर PM मोदी ने परिवारवाद पर कसा तंज, उधर लालू ने बेटी को किया लॉन्च

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बिहार दौरे पर आए थे और इस दौरान पीएम मोदी के निशाने पर परिवारवाद था।

इधर PM मोदी ने परिवारवाद पर कसा तंज, उधर लालू ने बेटी को किया लॉन्च
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बिहार दौरे पर आए थे और इस दौरान पीएम मोदी के निशाने पर परिवारवाद था। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में एक परिवार लगातार अपने घर वालों को राजनीति में सेट कर रहा उसे परिवार के लोग लोकसभा लड़ना नहीं चाहते हैं और राज्यसभा लड़कर अपनी गोटी सेट कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी के इस हमले के बाद भी कल लालू प्रसाद यादव ने एक और बड़ा कार्ड खेला है। लाल यादव ने राजनीति में अब अपनी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य को उतारने का फैसला कर लिया है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की दो सभाओं में कहा कि परिवारवादी पार्टियां राजग से डरी हुई हैं। इसके बाद शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपनी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य को लांच कर भाजपा के परिवारवाद के आरोप का जवाब दिया।


लालू ने कहा-मोदी क्या है? कोई चीज है क्या? तुम्हारे पास परिवार नहीं है। इसीलिए परिवारवाद पर बोलते हैं। लालू यादव ने यहां तक कह दिया कि नरेंद्र मोदी हिंदू भी नहीं हैं। उनकी माताजी का निधन हुआ तो उन्होंने अपना बाल नहीं कटवाया।


राजद अध्यक्ष ने इसी क्रम में अपनी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य का भी परिचय भीड़ से कराया। लालू ने बताया कि इसी बेटी की किडनी पर ही वे जीवित हैं। उन्हें जीवनदान मिला है। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य डॉ. मीसा भारती की भी प्रशंसा की। लालू ने कहा कि रैली के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है।


उधर,लालू ने अपने दोनों पुत्रों-तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी मेहनत कर रहे हैं। महागठबंधन सरकार में सरकारी नौकरियां उन्हीं के प्रयास से मिली। उन दिनों प्रतिदिन तेजस्वी यादव बताते थे कि आज कितनी नौकरियां मिली। हम पूछते थे कि सिपाहियों की बहाली हुई कि नहीं। इसमें गरीबों को नौकरी मिलती है।