ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

हंगामे के बीच कार से तेजस्वी यादव हुए ऑनलाइन, जगदानंद सिंह के साथ मिलकर सरकार की बखिया उखेड़ी

PATNA: राबड़ी आवास पर हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ऑनलाइन हो गये हैं। तेजस्वी यादव के साथ-साथ आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी जुड़े हुए हैं। दोनों ही नेत

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

PATNA: राबड़ी आवास पर हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ऑनलाइन हो गये हैं। तेजस्वी यादव के साथ-साथ आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी जुड़े हुए हैं। दोनों ही नेताओं ने मिलकर नीतीश सरकार बखिया उखेड़ी है।


राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ता लगातार हंगामा कर रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव सोशल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह  के साथ ऑनलाइन हो चुके हैं। तेजस्वी यादव बातों-बातों में ही सरकार की जमकर क्लास ले रहे हैं। तेजस्वी यादन ने कहा कि सरकार हमारा रास्ता रोक रही है इस बीच जगदानंद सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज रोक रही है संविधान खतरे में हैं देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है।


तेजस्वी यादव बिल्कुल किसी सधे हुए पत्रकार की तरह जगदानंद सिंह से सवाल पूछ रहे हैं। जगदानंद सिंह उनकी बातों का जवाब दे रहे हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि आम जनता की रक्षा का सवाल है। सरकार इस मु्द्दे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। लॉकडाउन में जो परिवार खुद को सुरक्षित समझ रहा था उसे घर में घुस कर मार दिया गया। उन्होनें कहा कि बिहार के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस लगाने के बजाए विपक्ष के नेताओं के पीछे पूरे पुलिस अमले को लगा दिया गया।


तेजस्वी य़ादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि गोपालगंज की घटना सामान्य अपराध नहीं है। उन्होनें कहा सरकार के संरक्षण में अपराध हो रहे हैं। आज की सरकार ये समझा रही है कि मैं अपराधियों का संरक्षक हूं। इस बीच जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव से कहा कि आप युवा नेता है आपको जनता की लड़ाई के लिए सड़क पर खड़ा रहना है।


तेजस्वी ने जगदानंद सिंह से पूछा कुछ लोग कह रहे हैं कि हम ड्रामा कर रहे हैं इस पर आप क्या कहेंगे तो उन्होनें कहा कि प्रगति के रास्ते पर चलने वालों को लोग ड्रामा कहते हैं। सरकार की अराजकता खत्म करने के लिए कोई आगे आता है तो लोग उसे दबाने के लिए ऐसी संज्ञा देते हैं।इसे आप ड्रामा कहिए या ड्रामेबाज कहिए अब आज जो अवसर है उस पर परिवर्तन और क्रांति के लिए तेजस्वी यादव निकल चुके हैं। कोई भी सरकार उन्हें नहीं रुक सकती है। कुछ लोग थोड़ी देर के लिए बाधा जरूर बनते हैं। लेकिन ये कारवां रुक नहीं सकता।


बिल्कुल ही रोचक अंदाज में तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह की ये संवाद लगातार जारी है। वहीं प्रशासन ने तेजस्वी यादव को राबड़ी आवास के बाहर रोक रखा है।तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वे विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे उसके बाद ही आगे का फैसला लेंगे। 




टैग्स