ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुकेश सहनी, बोले- एकजुट होकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। द

होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुकेश सहनी, बोले- एकजुट होकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। दोनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सहनी ने झाल बजाकर फाग गीत भी गुनगुनाए।


इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने उन्हें समारोह में शमिल होने के लिए आमंत्रित किया था, इसके लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि ऐसे तो भारतीय संस्कृति का हर पर्व कोई न कोई संदेश देता है लेकिन रंगों का यह त्योहार लोगों को सभी मतभेद, आपसी वैमन्स्य भूलाकर सभी रंगों में डूबकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। 


उन्होंने कहा कि यह पर्व जैसे आज खुशियां बिखेर रहा है, उसी तरह बिहारवासियों और देशवासियों के जीवन में जीवनभर ऐसी ही खुशियां बिखरी रहे। राजनीति से संबंधित सवालों को टालते हुए उन्होंने कहा कि होली में होली की धमाल और रंगों की बरसात की बात होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि मतभेदों को भूलकर हम सभी एकजुट होकर बिहार की तरक्की के लिए काम करें।


होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुकेश सहनी, बोले- एकजुट होकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे

टैग्स