ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

होली में शिक्षकों को नहीं मिली छुट्टी, ईद पर दो दिनों की छुट्टी

PATNA: बिहार में शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर होली में उन्हें छुट्टी नहीं दी गयी थी। होली में ट्रेनिंग के लिए घर से निकले शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कह

होली में शिक्षकों को नहीं मिली छुट्टी, ईद पर दो दिनों की छुट्टी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर होली में उन्हें छुट्टी नहीं दी गयी थी। होली में ट्रेनिंग के लिए घर से निकले शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कही पर शिक्षकों के कपड़े फाड़ दिये गये थे तो कही किचड़ गोबर से होली खेली गयी थी। इस बार शिक्षक अपने परिवार के साथ होली नहीं मना पाये थे लेकिन अब ईद में दो दिन की छुट्टी की घोषणा सरकार ने कर दी है। साथ में एक दिन 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी का भी ऐलान किया गया है। इमारत-ए-शरिया के नाजिम की चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है।  


बता दें कि होली की तरह ईद में भी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रेनिंग का प्रोग्राम रखा था। कल 8 अप्रैल से इसे शुरू किया जाना था जो कि 13 अप्रैल तक चलता लेकिन इमारत-ए-शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अलकासमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को इसे लेकर पत्र लिख दिया। कहा कि ईद के दिन मुस्लिम शिक्षक ट्रेनिंग कैसे ले सकते हैं? 


ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व है। यदि वे ट्रेनिंग करेंगे तब परिवार के साथ ईद कैसे मनाएंगे? जबकि पूरे देश में ईद के दिन छुट्टी रहती है। ईद को देखते हुए ट्रेनिंग की तिथि बढ़ाई जाए। इमारत-ए-शरिया के इस पत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने 10, 11 और 17 अप्रैल को छुट्टी की घोषणा कर दी। शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है। 


जिसमें इस बात का जिक्र है कि 10, 11 अप्रैल ईद और 17 को रामनवमी की छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को आने वाले ईद एवं रामनवमी के दौरान असहजता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है।

होली में शिक्षकों को नहीं मिली छुट्टी, ईद पर दो दिनों की छुट्टी

टैग्स